सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Suicide Fruiting

इस साल बाज़ार में जितने जामुन दिखाई दे रहे हैं, उतने मैंने पिछले दो दशकों में कभी नहीं देखे। ​जामुन के अक्षरशः ढेर लग रहे हैं (नीचे गिर रहे हैं)। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से पटे पड़े हैं। जहाँ फल आए थे, वहाँ अब उन का अंबार लगना शुरू हो गया है। ​आखिर यह सब क्या चल रहा है? ​हमारी दादी/नानी हमेशा कहती थीं कि, "जिस गर्मियों में जामुन के ऐसे ढेर लगते हैं, उस साल सूखा पड़ता है।" ​बुजुर्गों का यह पारंपरिक ज्ञान वनस्पति विज्ञान (Botany) के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सही और सटीक है। विज्ञान में इस दिलचस्प और उतनी ही चौंकाने वाली प्रक्रिया को "मास्टिंग" (Masting) या "स्ट्रेस फ्रूटिंग" (Stress Fruiting) कहा जाता है। ​पेड़ों द्वारा खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को कभी-कभी "सुसाइड फ्रूटिंग" (Suicide Fruiting) या "बंपर क्रॉप" भी कहा जाता है। ​यह असल में क्या है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं: ​१. 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट' (अस्ति...

बच्चे और कार्टून ।।A blogpost by Abiiinabu ।।

  बच्चे और कार्टून Modern Day cartoons

    आज ऑफिस से घर आ रहा था, तो सीढ़ियां चढ़ते हुए पडोसी के टीवी की आवाज बहार से सुनी, किसी भारतीय अभिनेता की आवाज़ में कोई कार्टूनि आवाज लग रही थी। मैं उनके बच्चे को जनता हूँ, शर्त लगा के कह सकता हूँ कि कोई कार्टून ही चल रहा होगा।  ऐसे ही आते आते मन में सवाल आये कि हमारा बचपन शायद अच्छा था।  मैं कोई नई बात नहीं कर रहा हूँ।  अगर आप यह ब्लॉग पढ़ रहे हैं और आपकी उम्र 20 वर्ष या उससे ज़्यादा है, तब तो आप निश्चित ही मेरी बात सही मान रहे होंगे।  और यदि आप प्रौढ़ावस्था में पहुँच चुके हैं तब तो आप निश्चित रूप से कभी न कभी हम सबसे ही परेशान रहे होंगे।  मैं आज एक विश्लेषण करना चाहता हूँ, मैं ये जानना चाहता हूँ कि हमारे बचपन में जो  Cartoon आते थे वो हमको तब ज़्यादा सिखाते थे या आजकल जो कार्टून बच्चों को दिखाए जाते हैं उनसे उनका विकास हो रहा है?

    यदि मैं ठीक हूँ तो जो लोग 90s में पैदा हुए हैं उनके लिए 2007 तक, जब तक भारत में एंटरटेनमेंट के नाम पर सिर्फ और सिर्फ टीवी ही था। उस समय के कार्टून बच्चों को अधिक स्मार्ट, सेंसिटिव औइर लाइफ लेसंस सिखाते थे । टॉम एंड जेरी किसे याद नहीं है, टॉम और जेरी के बीच कि खट्टी मीठी लड़ाई हम सबको गुदगुदाती ही हैं।  लेकिन आप में से कितने लोगों ने ये नोटिस किया कि उस आपस कि लड़ाई में यदि कोई बहार का आ जाता था  तो चाहे टॉम कि जगह लेने या फिर जेरी लेने वो दोनों उसको अपनी लड़ाई भुला कर मार भागते थे।  कई बार टॉम को बिल्ली होते हुए भी जेरी को जो चूहा था, उसको न पकड़ पाने कि वजह से बहार निकलना पड़ा लेकिन जेरी ने उसकी जगह आये दुसरे बिल्ले को उस घर में टिकने नहीं दिया।  वो तब तक शरारत करता था, कुछ ऐसी जुगत लगाता था कि मालिक को टॉम को वापिस लाना ही पड़ता था।  अगर आप लोग अब भी नहीं समझे तो ये चूहे बिल्ली कि लड़ाई हमको ये सिखाती है कि घर के अंदर भले ही कितना भी लड़ लो, लेकिन आपकी आपसी लड़ाई में किसी बहार वाले को घर के भीतर आने मत दो और यदि वो घुसने कि कोशिश करे तो, आपसी लड़ाई भुला कर उसका मुकाबला करो।  लेकिन ये कार्टून बंद कर दिया गया। अब क्यों किया गया ये एक अलग बहस का विषय है लेकिन ये लिस्ट यहीं ख़तम नहीं होती।

    डोरेमोन और Shinchan जैसे Cartoon हमको दोस्ती का सही मतलब सिखाते थे। डोरेमोन के नए नए आविष्कार और शिनचैन की शरारतें हमको अपना बचपन खुल कर मुस्कुराने की  सीख देती थी।  पोकेमोन और Digimon जैसे कार्टून हमको सिखाते थे कि ज़िन्दगी में बस जीतना ही ज़रूरी नहीं होता, हारना भी उतना ही ज़रूरी होता है।  साथ ही साथ इंसानों का अपने आसपास के जानवरों से लगाव इसकी एक अलग सीख थी।  ऐश केचुम और पिकाचु जैसी दोस्ती न कभी देखि गई न और शायद देखने को मिलेगी।  ऐश एक विश्व विजेता मास्टर बनना चाहता था लेकिन उस कार्टून में सबसे अच्छी बात ये लगी मुझे, कि उन्होंने ऐश को जीतने से ज़्यादा बार हारते हुए दिखाया।  सिर्फ ये दिखाने के लिए कि जीवन में हार जीत से ज़्यादा ज़रूरी है। क्यूंकि उसी से हमे जीत का असली मतलब पता चलता है।

    ऐसा नहीं है कि पहले के Cartoon केवल जीवन जीने का तरीका सिखाते थे, वो ये सिखाते थे कि लाइफ की परेशानियों को सच में कैसे झेलना है और अगर ना झेल पा रहे तो सीखना कैसे है। पोकेमोन सिर्फ जीवन जीने का अंदाज नहीं सीखत्ता वो साथ साथ में सिखाता है किजानवरों का विकास कैसे होता है। वो सिखाता है कि विकसित होने के लिए आपको परेशानियां उठानी पड़ती हैं, आपको म्हणत करनी पड़ती है।  सिर्फ पोकेमोन ही क्यों आप नरुटो देख लो, या ड्रैगन बॉल ज़ी देख लो आप ये समझ जाओगे कि जिंदगी ने मिनट करने से हम, अपने स्टार को कितना आगे बढ़ा सकते हैं।  ऐसे ढेरों उदाहरण भरे पड़े हैं, अगर सबके बारे में बताने लघु तो शायद ब्लॉग और समय दोनों कि सीमा पार हो जाएगी। लेकिन आज कल के कार्टून बच्चों को फूहड़ता, रंगभेद ( मोठे पतले का अंतर, काले गोर का भेद, अमीर गरीब की समस्या, बॉय शेमिंग) जैसी चीज़ें दिखा रहा है। और बच्चे जो देखते हैं वही करने की कोशिश करते हैं।  वो आपका और मेरा खा नहीं मानेंगे वो वही करेंगे जो वो अपने आस पास देख रहे हैं।  छोटी बच्ची अपनी मान को श्रृंगार करते देखती है, इसीलिए मौका पाकर वो भी शरणकार करना चाहती है।  बच्चे अपने पिता को शेव करते देखते हैं, इसलिए वो खाली होते ही शेविंग क्रीम अपने चेहरे पर लगा लेते हैं।  सोच कर देखिये अगर बच्चे अपने आस पास ये सब देखेंगे तो वो कैसा बनने की कोशिश करेंगे ? मैं ज़्यादा कुछ नहीं कहूंगा लेकिन जाते जाते आपसे ये ज़रूर पूछूं की आपने सबसे पहले DNA नामक शब्द कब सुना था ? मेरे साथ वाले ने शायद नौवीं कक्षा में और उससे पहले वालों ने शायद उसके बाद।  अब अगर मैं आपको बताऊ की एक कार्टून बच्चों को डीएनए के बारे में समझने के साथ साथ उसकी इंजीनियरिंग कैसे करते हैं ये समझा रहा हो तो क्या आप चौकेंगे नहीं? लेकिन मुझे बहुइट अच्छी तरह याद है ( दरअसल यही मेरी समस्या है कि मुझे चीज़ें याद रह जाती हैं) जब मैं छठवीं में था तो एक कार्टून उस समय आना शुरू हुआ था नाम था बेन टेन। कहानी ऐसी घडी के बारे में थी जिसको डीएनए लॉकिंग के ज़रिये बनाया गया था और ब्रह्माण्ड में मौजूद किसी भी नए जीव का DNA अपने अंदर कॉपी कर लेती थी और धारक को उसका रूप धरने की शक्ति प्रदान करती थी। है न मजेदार और आश्चर्यजनक? अब सोचिये मुझे ये बार कक्षा छह में पता चल गई थी अपने साथ वालों से पूरे तीन साल पहले।  और जब ये पाठ स्कूल में पढ़ाया जा रहा था तो मुझे सब समझ में आ रहा था जबकि मेरे बगल वाला मेरा मुँह देख रहा था।  इसका फायदा क्या हुआ वो मैं आपको पफिर कभी बताऊंगा जब आप मुझसे पूछेंगे।

    लेकिंन इतनी छोटी उम्र ये ये सब, डीएनए आज भी सबसे काम्प्लेक्स टॉपिक्स में से एक माना जाता है और उसको बच्चो को सीखने के ये नायाब तरीका, मतलब कमाल ही है। आपके बच्चे क्या देख रहे हैं ये देखिये, उसमे क्या दिखाया जा रहा है ये देखिये कार्टून सिर्फ बच्चों के लिए नहीं होता, ऐसा मानिये क्यूंकि यदि नहीं मानेंगे तो शायद आपका आज के किसी कार्टून किरदार की तरह या तो लड्डू, या समोसा या फिर किसी और खाने वाली चीज़ को ही जीवन का सार समझेगा और दुनिया के समझदार होने की भोंदू और कुंद ही बनेगा। 

-Abiiinabu

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please let me know.

Best From the Author

Not demonic, just introverted! आसुरी नहीं, अंतर्मुखी!

मैं 27 मूल नक्षत्रों, शनिवार और 22 तारीख को जन्मा व्यक्ति हूँ — एक ऐसा जन्म‑संयोग जो न सिर्फ़ मेरी तिथि बताता है, बल्कि मेरे भीतर की गहराई, द्वंद्व और अस्थिरता का भी संकेत देता है। राहु के प्रबल और दूरदर्शी प्रभाव ने मेरे व्यक्तित्व को सीधे, सरल और सतही नहीं रहने दिया; मैं विचारों की उस गहरी खाई में अक्सर भटक जाता हूँ, जहाँ हर बात बस बाहरी रूप नहीं, बल्कि भीतरी अर्थ भी धरती होता है। मैं हर निर्णय के पीछे छिपे संभावित नतीजों, अनजाने खतरों और छिपी हुई उम्मीदों को भी देखने का आदी हूँ।   कभी‑कभी लोग मेरे कार्यों, अभिव्यक्ति और निर्णयों को असामान्य, अत्यंत गहन या यहाँ तक कि “आसुरी” समझने लगते हैं, क्योंकि मेरी सोच उनकी सामान्य धारणाओं की रेखाओं से बाहर निकल जाती है। पर यह आसुरी नहीं, बस एक टूटी हुई, खुरदरी और अत्यंत ईमानदार आत्मा की आवाज़ है, जो दिखावे की दुनिया से थक चुकी है और अपने सच्चे रूप में जीना चाहती है। मैं जब भी बोलता हूँ, तो बस शब्द नहीं बोलता, बल्कि उसके पीछे समा दर्द, संघर्ष, अनुभव और उम्मीदों को भी लाता हूँ।   मेरी पहचान में ग्रहों का भी बड़ा हाथ है। जब ग्रह ही वही है...

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag? A blogpost by Abiiinabu

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag? ISIS ke jhande pr kya likha hota hai? जिहाद के काले झंडे ISIS , ALQEIDA और कई अन्य इस्लामिक चरमपंथी संगठनों द्वारा समय-समय पर प्रदर्शित किए जाते हैं, और युद्ध के समय पर प्रदर्शित किए जाते रहे हैं। लेकिन यही झंडे बाहर की दुनिया में एक अजीब खौफ और उत्सुकता भी पैदा करते रहे हैं. इस्लामिक ध्वज, उसका रंग, उसकी भाषा, उसके निशान और यहां तक कि झंडों के ऊपर लिखी धार्मिक सूक्तियां भी बाहरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करने में सफल रही हैं। Isis Flag       लेकिन यह चरमपंथी संगठन जिस ध्वज का प्रदर्शन करके चरमपंथ की नई परिभाषा एवं कट्टरवाद को प्रदर्शित करते रहे हैं उसका इतिहास उसके वर्तमान परिपेक्ष से बिल्कुल जुदा है। इतिहास को जानने वाले यहां तक कहते हैं कि इस झंडे का उपयोग केवल व्यक्तिगत चरमपंथ को बढ़ावा देने, एवं स्वार्थ सिद्धि के लिए ही अधिकतर हुआ है। आतंकवादी संगठन इसे अपने तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं और केवल अपने स्वार्थ के लिए इसका उपयोग करते हैं यह...

Suicide Fruiting

इस साल बाज़ार में जितने जामुन दिखाई दे रहे हैं, उतने मैंने पिछले दो दशकों में कभी नहीं देखे। ​जामुन के अक्षरशः ढेर लग रहे हैं (नीचे गिर रहे हैं)। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से पटे पड़े हैं। जहाँ फल आए थे, वहाँ अब उन का अंबार लगना शुरू हो गया है। ​आखिर यह सब क्या चल रहा है? ​हमारी दादी/नानी हमेशा कहती थीं कि, "जिस गर्मियों में जामुन के ऐसे ढेर लगते हैं, उस साल सूखा पड़ता है।" ​बुजुर्गों का यह पारंपरिक ज्ञान वनस्पति विज्ञान (Botany) के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सही और सटीक है। विज्ञान में इस दिलचस्प और उतनी ही चौंकाने वाली प्रक्रिया को "मास्टिंग" (Masting) या "स्ट्रेस फ्रूटिंग" (Stress Fruiting) कहा जाता है। ​पेड़ों द्वारा खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को कभी-कभी "सुसाइड फ्रूटिंग" (Suicide Fruiting) या "बंपर क्रॉप" भी कहा जाता है। ​यह असल में क्या है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं: ​१. 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट' (अस्ति...

Tyagpatra by Jainendra Book Review

 त्यागपत्र: एक अंतर्मुखी पीड़ा की कहानी जैनेंद्र कुमार का उपन्यास 'त्यागपत्र' भारतीय साहित्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह उपन्यास मृणाल की कहानी है, जो अपने पति प्रमोद के द्वारा त्याग दी जाती है। कहानी मृणाल के अंतर्मुखी पीड़ा, सामाजिक बंधनों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संघर्ष को दर्शाती है। जैनेंद्र कुमार की लेखन शैली सरल और गहरी है। उन्होंने मृणाल के मन की उलझनों और भावनात्मक जटिलताओं को बहुत ही संवेदनशील तरीके से चित्रित किया है। कहानी में सामाजिक रूढ़ियों और व्यक्तिगत इच्छाओं के बीच का द्वंद्व स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मृणाल का त्यागपत्र केवल एक शारीरिक त्यागपत्र नहीं है, बल्कि यह उसके आंतरिक संघर्ष और मुक्ति की खोज का प्रतीक है। उपन्यास में प्रमोद का चरित्र भी जटिल है। वह एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो सामाजिक दबावों और अपनी कमजोरियों के कारण मृणाल को त्याग देता है। यह उपन्यास उस समय के समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालता है। 'त्यागपत्र' एक ऐसा उपन्यास है जो पाठक को सोचने पर मजबूर करता है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता, सामाजि...

सूफी संतों और शायरों की पोषित धरती बदायूं

एक समय था जब ऐतिहासिक शहर बदायूं (जिसे बदायूं भी कहा जाता है और बदायूं भी कहा जाता है), रोहिलखंड क्षेत्र के केंद्र में, तीन चीजों के लिए जाना जाता था: पीर, कवि और पेरा। 13वीं सदी के सूफी संत, निजामुद्दीन औलिया का जन्म यहीं हुआ था और दो प्रमुख दरगाहों को छोटे सरकार और बड़ी सरकार के नाम से जाना जाता है, जिसमें दूर-दूर से हजारों लोग आते थे। यहां बनाया गया पेरा - विशेष रूप से मम्मन खान हलवाई के मीठे दूध से, उसके सुनहरे-भूरे रंग तक उबाला गया, कुछ दानेदार अवशेषों को डिस्क में संपीड़ित किया जा सकता था और पाउडर चीनी के साथ छिड़का जा सकता था - एक 'पेरा बेल्ट' में अपने प्रशंसकों का उचित हिस्सा खींचा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का घेरा। लेकिन यह सूफियों, कवियों और पत्रों के पुरुषों और महिलाओं ने वास्तव में, इस अन्यथा गैर-वर्णनात्मक, धूल भरे, छोटे शहर को मानचित्र पर रखा था। यह एक बार कहा गया था, केवल आंशिक रूप से मजाक में, कि यदि आप इस शहर में कहीं भी एक व्यस्त चौराहे पर एक कंकड़ फेंकते हैं, तो यह निश्चित रूप से एक कवि को मारा जाएगा - या दो! सोत नदी के किनारे बसे इस छोटे से शहर के बारे में कुछ थ...