*आखिर जा कहां रहा है हमारा समाज..* महाराष्ट्र के निम्न मध्यम वर्गीय मां-बाप ने अपनी इकलौती संतान को जैसे-तैसे पाल पोसकर 18 साल का किया। अब उस बेटे को आईफोन की सनक जग गई, पहाड़ के किनारे खड़े होकर 3 घंटे का फुल वोल्टेज ड्रामा चला। संभवतः सभी को लगा होगा कि ड्रामा कर रहा है, इसी बीच बाप सामने आया, शायद उसे अपने भावनात्मक और शारीरिक बल पर भरोसा रहा होगा, कि या तो मैं अपने बेटे को प्यार/डांट से मना/धमका लूंगा, नहीं तो ताकत का प्रयोग करके उसे किनारे से खींच लाऊंगा। बाप का दांव गलत साबित हुआ, बेटा उसकी उम्मीद से ज्यादा भावनात्मक रूप से ढीट और बलशाली था, खींचा-तानी में बेटे का बैलेंस बिगड़ा, गिरते बेटे ने वही किया जो वो पिछले 18 साल से करता आ रहा था, (बाप का सपोर्ट लेना), और उसने सपोर्ट लेने के चक्कर में अपने साथ बाप को भी खाई में खींच लिया। मां जो पहले ही बेटे को मनाने के लिए अपना मंगलसूत्र देने की पेशकश कर रही थी, इस दृश्य को देखकर कुछ समझ नहीं सकी, और बदहवासी में 1-2 सेकंड बाद उसने भी खाई में जंप लगा दी। पूरा परिवार एक आईफोन की सनक में कॉल के ग्रास में चले गए।। गलती किसकी है: 1. आईफोन के...
भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां जाने के लिए आपको पाकिस्तान का वीज़ा चाहिए यह भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जहां आपको इसके परिसर में प्रवेश करने के लिए पाकिस्तान का वीजा लेना होता है - यदि सुरक्षा अधिकारी आपको पासपोर्ट और वीजा के बिना पाते हैं, तो आपको सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। Atari Station आप पर विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने पर जमानत मिलने में सालों लग जाते हैं। अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और यह वही स्टेशन है जहां से समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, किसी भी भारतीय को बिना वीजा के स्टेशन परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है क्योंकि इस स्टेशन से पाकिस्तान की ट्रेनें चलती हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए, स्टेशन पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों द्वारा भारी पहरा दिया जाता है और कई स्तरों पर जांच की जाती है। रेलवे स्टेशन भी चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है। विदित हो कि अटारी ...