सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Indo China war when India defeated China

  1965 में सगत सिंह की जिद से नाथू-ला पर चीनियों का कब्जा नहीं हो पाया था, जिसके कारण भारतीय सेना को टैक्टिकल एडवांटेज मिली हुई थी। चीनी चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकते थे। चीनियों ने बंदूक की जगह लाउडस्पीकर का सहारा लिया। वे लाउडस्पीकर पर हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय सैनिकों को 1962 की हार की याद दिलाते, उनके कपड़ों, कम सुविधाओं, कम वेतन को लेकर ताने मारते। कहते कि देखो, तुम्हारे अफसर तो मजे में एसी ऑफिसों में बैठे रहते हैं, और तुम्हें यहां मरने के लिए भेज दिया गया है।  सगत सिंह ने लाउडस्पीकर का जवाब लाउडस्पीकर से दिया। उन्होंने मैंडेरियन चाइनीज में रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित करने शुरू कर दिए। वो भी लगातार, लूप में।  बात इतनी ही होती तो कोई दिक्कत नहीं थी। पर चीनी जब-तब दौरे पर निकली छोटी फौजी टुकड़ियों (पेट्रोलिंग पार्टीज) से बदसलूकी करते। एक बार तो छिपकर उन्होंने गोली भी चला दी जिससे 17 असम राइफल्स के दो जवान मारे गए। सीमा निर्धारित तो थी नहीं। चीनियों का कहना था कि ये टुकड़ी चीनी क्षेत्र में घुस आई थी। सगत सिंह ने रोज-रोज की इस चिकचिक से परेशान होकर कोर्प्स कमांडर से बात की...

Statue of Equality: Who is Ramanuja| जानिए कौन थे श्री रामानुजाचार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद शहर में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बैठी हुई मूर्ति जिसकी लंबाई 216 फुट है, का आज अनावरण किया। इसे स्टैचू आफ इक्वलिटी बोला जा रहा है इसका दूसरा नाम रामानुजा स्टैचू भी है। श्री रामानुजन को भक्ति आंदोलन में समाज के सभी वर्ग एवं सभी तबकों को एक साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित करने का श्रेया जाता है। इसीलिए श्री रामानुज के स्टैचू को स्टैचू आफ इक्वलिटी कहा गया है। स्टैचू आफ इक्वलिटी पंच लोहा यानी कि सोना चांदी तांबा पीतल और जस्ता से मिलाकर बना है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपए है। यह सारा पैसा रामानुज को मानने वाले अलग-अलग देशों के अलग-अलग भक्तों ने चंदे के स्वरूप दिया है। पुतले को बनाने की संकल्पना श्री चिन्ना जियर स्वामी द्वारा दी गई थी।
Who is Ramanuja
Statue of Equality

7 फरवरी को उसी जगह पर एक दूसरा स्टेचू भी भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा अनावृत किया जाएगा जिसमें 120 किलो सोने का प्रयोग होगा। 120 किलो सोने का प्रयोग इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि श्री रामानुज इस धरती पर 120 वर्षों तक जीवित रहे थे।
समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की प्रेरणा देना, विश्व के लिए वसुधैव कुटुंबकम का आदर्श वाक्य प्रस्तुत करना, जिसका भारत आज भी पूर्ण रूप से पालन करता है, एवं भारत में भक्ति आंदोलन की शुरुआत करना श्री रामानुज द्वारा किए गए कई अति महत्वपूर्ण कार्य हैं।
श्री रामानुज के शिष्यों में हर जाति एवं वर्ण के लोग आते हैं जिनमें कबीर दास, अंयम आचार्य, भक्त रामदास, गुरु रैदास, त्यागराज, एवं मीराबाई भी सम्मिलित हैं।
आज के इस ब्लॉग में हम आपको यह बताएंगे कि श्री रामानुज कौन थे एवं उन्होंने समाज में अपनी प्रतिष्ठा कैसे हासिल की?

  • Who is Ramanujana:-

विशिष्टाद्वैत के प्रणेता आचार्य रामानुज का जन्म विक्रम संवत 1074 अर्थात 4 अप्रैल 1017 ईस्वी में हुआ था। उनके पिता असुरी केशवाचार्य या केशव यज्वन् वैदिक पंडित थे। माता का नाम श्रीमती कांतिमती था। 
बचपन से ही रामानुज की बुद्धि अत्यंत विलक्षण थी। इस कारण 15 वर्ष की अवस्था में ही उन्होंने सभी शास्त्रों का गहन अध्ययन कर लिया था। 16 वर्ष की अवस्था में इनका विवाह हुआ इनकी पत्नी का नाम रक्षंबा था।
पिता के देहावसान के उपरांत रामानुज कांची आ गए। उत्तर भारत में काशी की तरह ही कांची ज्ञान विज्ञान का केंद्र था और आज भी उसे दक्षिण की काशी के नाम से जाना जाता है।
कांची आकर रामानुज ने प्रसिद्ध विद्वान यादवप्रकाश से दीक्षा ली। यादवप्रकाश इनके गुरु तो थे पर धीरे-धीरे रामानुज की विद्वता से ईर्ष्या करने लगे। गुरु का शिष्य के प्रति द्वेष भाव इतना बढ़ गया कि उन्होंने रामानुज को यात्रा के निमित्त बाहर भेज दिया और उनकी हत्या का षड्यंत्र किया। पर भगवान वरदराज ने इनके प्राणों की रक्षा की।
रामानुज, कांची लौट आए। वहां कांची पूर्ण नाम भगवत भक्त के सानिध्य में आए। कांची फोन छोटी जाति के थे पर तब भी रामानुज ने उन्हें अपने गुरु के रूप में स्वीकार किया।
दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थ श्रीरंगपीठम है। वही वेदांत के सर्वश्रेष्ठ विद्वान यमुनाचार्य रंगपीठ की गद्दी पर आसीन थे। रामानुज की प्रशंसा सुनकर यमुनाचार्य ने उन्हे श्रीरंगम में आमंत्रित किया। किंतु श्री रामानुज का दुर्भाग्य था कि उनके श्रीरंगम पहुंचने तक यमुनाचार्य जी का निधन हो गया था और उनकी अर्थी की तैयारी हो रही थी। रामानुज ने लक्ष्य किया कि यमुना चार्य जी की मृत्यु दे में हाथ की 3 अंगुलियां टेढ़ी हैं। वे इन 3 उंगलियों का संकेत समझ गए। अतः इस महान संत को श्रद्धांजलि देते समय उन्होंने प्रतिज्ञा की कि वे यमुनाचार्य की तीन पूरित कामनाओं को पूरा करेंगे। यह कामनाएं थी-
  1. ब्रह्म सूत्र एवं विष्णु सहस्रनाम पर टीका करना
  2. दिल्ली के तत्कालीन सुल्तान के यहां से श्री राम मूर्ति का उद्धार करना
  3. दिग्विजय पूर्वक विशिष्टताद्वैत मत का प्रचार करना
रामानुज द्वारा यह प्रतिज्ञा करते ही चमत्कारिक घटना हुई कि यमुनाचार्य की तीनों टेढ़ी उंगलियां सीधी हो गई। उनके अंतिम संस्कार के बाद रामानुज उनके शिष्य श्री गोष्टी पूर्ण के पास परम गोपनीय नारायण मंत्र प्राप्त करने गए।
श्री गोष्टी नारायण ने रामानुज को नारायण मंत्र की दीक्षा देने से पूर्व यह शर्त रखी कि वह इस मंत्र को परम गोपनीय रखेंगे और किसी अन्य को नहीं बताएंगे क्योंकि जो कोई इसे सुनेगा वह अवश्य ही शरीर अंत होने पर मुक्ति प्राप्त करके वैकुंठधाम प्राप्त करेगा।
रामानुजन ने शर्त स्वीकार कर ली श्री गोष्टी नारायण ने रामानुज को मंत्र दिया मंत्र बल से रामानुज को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ।
दिव्य ज्ञान प्राप्त कर जब वे श्रीरंगम की ओर बढ़े तो उनके मन में यह भाव आया कि क्यों ना इस मंत्र को सर्वसाधारण को बता दिया जाए ताकि सब का कल्याण हो सके।
गुरु ने प्रतिज्ञा भंग करने के लिए नर्क वास कब है दिखाया तो रामानुज ने कहा गुरुदेव जन-जन के मोक्ष के बदले मैं अकेला नरक वास को उचित समझता हूं।
रामानुज की इस सरल उधार एवं परोपकारी भावना से श्री गोष्टी पूर्ण अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने रामानंद से कहा- "तुम विष्णु के अंश हो आज से तुम मेरे गुरु हुए।"
भगवान विष्णु को प्राप्त करने वाला वह परम गोपनीय मंत्र निम्न है -
"ओम नमो भगवते वासुदेवाय "
रामानुज ने सारे भारत की यात्रा की और भागवत धर्म की युगानुकूल व्याख्या की। अनेक स्थानों पर मंदिरों का निर्माण किया और भक्ति के द्वार सबके लिए खोल दिए।
रामानुज ने सूत्र जादिकेथा गुरदास को अपना शिष्य प्रदान किया। यदुगिरी के मंदिर में सभी वर्गों के लोगों का प्रवेश करवाया। दिल्ली नरेश से बैठकर यादव आदि पाती के देव मूर्ति वापस लेकर आए और मंदिर में उस मूर्ति की पुनर्स्थापना करवाई।
इस प्रकार अनेक वर्षों तक ज्ञान और भक्ति की गंगा बहाते हुए श्री हिंदू संस्कृति का पुनरुत्थान तथा सामाजिक जागरण का महान कार्य करते हुए रामानुजाचार्य एक 120 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हुए।

टिप्पणियाँ

Best From the Author

The 2025 Knowledge Stack

  The 2025 Knowledge Stack I read 34 books in 2025. If I had to distill those thousands of pages into 4 life-changing lessons, this is what they would be. 📚👇 1. On Wealth & Wisdom: "The Almanack of Naval Ravikant" This wasn't just a book; it was a manual for the modern world. The biggest takeaway? "Specific knowledge" is your superpower. Build skills that feel like play to you but look like work to others. 2. On Strategy: "Lanka ka Yuddh" by Amish Tripathi ⚔️ A masterclass in how leadership and strategy are inseparable from ethics. It’s a reminder that how you win matters just as much as the win itself. 3. On Mindset: "The Courage to Be Disliked" 🧠 A radical lesson in emotional freedom. Most of our stress comes from trying to meet others' expectations. Real growth starts when you have the courage to be your authentic self, regardless of the "likes". 4. On Discipline: "Make Your Bed" by Admiral William H. McRaven...

जब आपके अंदर काबिलियत हो तो समय आपका स्वयं इंतजार करता है, इतिहास रचवाने के लिए

जब आपके अंदर काबिलियत हो तो समय आपका स्वयं इंतजार करता है, इतिहास रचवाने के लिए      बात उन दिनों की है, भारतीय क्रिकेट टीम 2003 का वर्ल्डकप   फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार रही थी। अकेला पोंटिंग भारी पड़ रहा था, और अंततः पोंटिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर विश्व कप जीत लिया। भारतीय टीम के बड़े बड़े धुरंधर सौरव गांगुली, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, जाहिर खान, मोहम्मद कैफ उस दिन ऐसे बेबस थे जैसे वो दिन बस रिकी पॉन्टिंग के लिए ही बना हो। उन्ही दिनों खड़गपुर रेलवे क्वार्टर में अपने दोस्तों के साथ टीवी पर मैच देख रहा था। सचिन के आउट होने ही वो उठा और चाय बनाने चल दिया। इधर पतीली में चाय उबल रही थी और उधर उसके दिमाग में अपने खेल को आगे बढ़ाने की कोशिशें उबल रही थी। गैस को बढ़ा कर उसने उबलने की गति कुछ और बढ़ाई ही थी कि दोस्तों की खुसुर पुसुर से उसके दिमाग में उबाल बढ़ने लगे। "ई युवरजवा और कैफवा तो अपने महिया के साथ ही खेलत बा ना। पता नहि अपने महिया का नंबर कब लागेल।" वो चुप चाप सुन कर मुस्कुराता रहा और चाय बना कर लाता रहा। ठीक चार साल बाद जब वो आउट हुआ तो भारतीय दर्...

The Big Bang Theory| बिग बैंग सिद्धांत

बिग बैंग थ्योरी पृथ्वी पर जीवन की शुरुवात समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट है । इस क्षेत्र में भारतीय और वैश्विक वैज्ञानिक दोनों ही काफी शोध चल रहे हैं, ताकि पता चल सके कि ब्रह्मांड की शुरुआत अरबों साल पहले कैसे हुई थी। इस आर्टिकल में आप ब्रीफ में बिग बैंग थ्योरी के बारे में पढ़ेंगे। The Big Bang Theory बिग बैंग थ्योरी क्या है? What is Big Bang Theory ? बिग बैंग थ्योरी ब्रह्मांड का एक खगोल भौतिकी मॉडल है जिसे मानवीय इंद्रियों द्वारा देखा जा सकता है। सिद्धांत अपने आधुनिक दिन के विकास के लिए अपनी प्रारंभिक संरचनाओं से ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में विवरण देता है। बिग बैंग सिद्धांत बताता है कि कैसे ब्रह्मांड ने घटनाओं, विकिरण, प्रकाश तत्वों की एक बहुतायत, और बड़े पैमाने पर संरचनाओं की एक विस्तृत विवरण की पेशकश करके अत्यंत उच्च घनत्व और उच्च तापमान की प्रारंभिक स्थिति से विस्तार किया। What does The Big Bang Theory Tell? बिग बैंग थ्योरी क्या बताता है? बिग बैंग थ्योरी में कहा गया है कि ब्रह्मांड को पर्याप्त रूप से ठंडा करने के लिए कणों के गठन की अनुमति है कि बाद में विस्तार के ...

The Bloodiest Revolution in India's Freedom Movement that you haven't heard of!!!

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आंदोलन का नाम एक ऐसे बदलाव के रूप में दर्ज है, जो आगे चलकर सामाजिक क्रांति का प्रतीक बन गया। पंजाब से शुरू हुए इस आंदोलन की नींव शालीन व्यक्ति के मालिक सतगुरु राम सिंह नामधारी ने रखी, जो एक धर्मगुरु, आंदोलन के नेतृत्वकर्ता और महिलाओं का उत्थान करने वाले शख्स के रूप में जाने जाते हैं। अपने बहुमुखी व्यक्तित्व के कारण ही वह ब्रिटिश शासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने में समाज की स्थापना की और महिलाओं, खासकर बालिकाओं के रक्षक बनकर उभरे। उन्होंने नारी उद्धार, अंतर्जातीय विवाह व सामूहिक विवाह के साथ- साथ गौरक्षा के लिए जीवन समर्पित कर दिया। नामधारी सिखों की कुर्बानी स्वतंत्रता संग्रम के इतिहास में कूका आंदोलन के नाम से दर्ज है, जिसकी कमान सतगुरु राम सिंह के हाथों में थी 12 अप्रैल, 1857 को लुधियाना के करीब भैणी साहिब में सफेद रंग का स्वतंत्रता का ध्वज फहराकर कूका आंदोलन की शुरुआत हुई। खास बात यह थी कि सतगुरु राम सिंह के अनुयायी सिमरन में लीन रहते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाते थे। अंग्रेजों के खिलाफ हुंकार (कूक) करने के कारण उन्हें कूका के नाम से जाना जाने...

कहानी AIR INDIA के TATA से TATA तक के सफर की| A blogpost by Abiiinabu

कहानी AIR INDIA के TATA से TATA तक के सफर की... अभी हाल ही में भारत सरकार ने Air India को 60 हजार करोड़ के कर्ज़ से छुटकारा पाने के लिए नीलाम कर दिया। जिसे Tata Sons ने 18000 करोड़ की कीमत देकर खरीद लिया जिसके बाद रतन टाटा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट की बहुत चर्चा हो रही है। जिसमें उन्होंने यह कहा है कि Airline का टाटा में फिर से स्वागत है।  कहानी AirIndia की... Air India Air Line, मूलतः टाटा की एयरलाइन थी। जिसे भारत सरकार ने राष्ट्रीयकृत करके इसको अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। एयर इंडिया का वापस टाटा ग्रुप में जाना टाटा परिवार के लिए एक भावुक लम्हा है। आज हम आपको एयर इंडिया के टाटा से वापस टाटा के तक के सफर को सुनाएंगे।  क्या आप जानते हैं J.R.D. Tata भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें फ्लाइंग सर्टिफिकेट यानी कि हवाई जहाज उड़ाने की क्षमता का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। जब J R.D. Tata मात्र 25 साल के थे, तब उन्होंने यह प्राप्त कर लिया था, और उसके बाद वह पहले ऐसे व्यक्ति बने जो भारत की प्लेन को विदेशों तक ले गए। उन्होंने ही टाटा एवियशन सर्विसेज की स्थापना करके, भार...