सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Suicide Fruiting

इस साल बाज़ार में जितने जामुन दिखाई दे रहे हैं, उतने मैंने पिछले दो दशकों में कभी नहीं देखे। ​जामुन के अक्षरशः ढेर लग रहे हैं (नीचे गिर रहे हैं)। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से पटे पड़े हैं। जहाँ फल आए थे, वहाँ अब उन का अंबार लगना शुरू हो गया है। ​आखिर यह सब क्या चल रहा है? ​हमारी दादी/नानी हमेशा कहती थीं कि, "जिस गर्मियों में जामुन के ऐसे ढेर लगते हैं, उस साल सूखा पड़ता है।" ​बुजुर्गों का यह पारंपरिक ज्ञान वनस्पति विज्ञान (Botany) के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सही और सटीक है। विज्ञान में इस दिलचस्प और उतनी ही चौंकाने वाली प्रक्रिया को "मास्टिंग" (Masting) या "स्ट्रेस फ्रूटिंग" (Stress Fruiting) कहा जाता है। ​पेड़ों द्वारा खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को कभी-कभी "सुसाइड फ्रूटिंग" (Suicide Fruiting) या "बंपर क्रॉप" भी कहा जाता है। ​यह असल में क्या है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं: ​१. 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट' (अस्ति...

Basant Panchmi Special: इस बसंत पंचमी जानिए वीर हकीकत राय का बलिदान

वीर हकीकत राय का जन्म 1719 में पंजाब के सियालकोट नगर में हुआ था। वे अपने पिता भागमल के इकलौते पुत्र थे। श्री भागवत व्यापारी थे पर उनकी इच्छा थी कि उनका पुत्र पढ़ लिखकर बड़ा अधिकारी बने। इसीलिए उन्होंने हकीकत राय को एक मदरसे में फारसी सीखने भेजा।
वीर हकीकत राय
वीर हकीकत राय
इस मदरसे में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र मुसलमान थे और पढ़ाने वाले मौलवी जी थे। अपनी प्रतिभा और कुशाग्र बुद्धि के कारण हकीकत राय ने मौलवी जी का मन जीत लिया। अतः वह उसकी पढ़ाई में विशेष ध्यान देने लगे जिस कारण इसके अन्य साथी उससे ईर्ष्या करने लगे। इनमें रशीद और अनवर प्रमुख थे। वह मौका मिलने पर हकीकत को तंग करते और जान से मारने की धमकी देते।
एक दिन रशीद और अनवर ने मदरसे से लौटते समय हकीकत की पिटाई करनी चाही। उसके कपड़े फाड़ दिए।
भागमल ने दूसरे दिन इस घटना की शिकायत मदरसे में जाकर मौलवी जी से की मौलवी जी ने अनवर तथा रशीद को सजा दी।
दूसरे दिन फिर प्रतिशोध लेने की भावना से अनवर और रसीद ने मदरसे से लौटते समय रास्ते में हकीकत को छेड़ने की गरज से उसे कबड्डी खेलने का निमंत्रण दिया।
हकीकत में खेलने के प्रति अपनी अनिच्छा प्रकट की। पर जब वे दोनों बार-बार आग्रह करने लगे तो हकीकत ने कहा
"भाई माता भवानी की सौगंध आज मेरा खेलने का बिल्कुल भी मन नहीं है।"

इस पर अनवर ने कहा- "अबे भवानी मां के बच्चे एक पत्थर के टुकड़े को मां कहते हुए तुझे शर्म नहीं आती। मैं तुम्हारी देवी को सड़क पर फेंक दूंगा। जिससे रास्ता चलते लोग लातों से तुम्हारी मां भवानी की पूजा कर सकें।"

माता भवानी के प्रति इन शब्दों को सुनकर हकीकत के स्वाभिमान को चोट पहुंची। तिल मिलाकर उसने कहा- "यदि यही बात मैं तुम्हारी पूजा फातिमा बीवी के लिए कह दूं तो तुम्हें कैसा लगेगा?"

अनवर ने क्रोध में भरकर कहा हम तुम्हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।
तो हकीकत को भी क्रोध आ गया। उसने कहा "जब तुम हमारी भवानी माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर सकते हो तो मैं भी फातिमा बीवी के लिए कुछ भी कह सकता हूं।"

बात बढ़ गई। पास पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। मौलवी जी को बुलाया गया। मौलवी जी ने हकीकत राय से क्षमा मांगने के लिए कहा। इस पर हकीकत ने कहा "मैंने कोई गुनाह नहीं किया तो मैं क्षमा क्यों मांगू।"

इस पर लड़कों ने हकीकत को बांध लिया और काजी के पास ले गए। घटना का पूरा विवरण सुनकर का जी ने हकीकत से पूछा क्या तुमने रसूल जादी फातिमा बीवी को गाली दी?
हकीकत ने साफ-साफ सारा विवरण बताते हुए कहा कि उसने गाली नहीं दी। इस पर kaazi भड़क गया और उसने निर्णय सुनाते हुए कहा इस लड़के को यदि अपनी जान बचानी है तो इसे इस्लाम कुबूल करना होगा।
हकीकत ने सुनकर शेर की तरह गरज कर कहा- "मैं अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कभी भी स्वीकार नहीं करूंगा।"

हकीकत राय के पिता भाग मैंने उसे अपनी जान बचाने के लिए इस्लाम स्वीकार करने के लिए बहुत समझाया पर हकीकत ने पिता की बात भी नहीं मानी।
भागमल ने काजी को लाहौर के बड़े हाकिम के पास शिकायत करने की धमकी दी पर काजी तब भी नहीं माना।
उन दिनों लाहौर का नाजिम शाह नाजिम था। भाग मलने हाकिम के कार्यालय में पहुंचकर उसे पूरा विवरण सुनाया और हकीकत राय को मौत की सजा सुनाए जाने के सियालकोट के काजी के फैसले से भी अवगत कराया पर हाथ करने का जी के फैसले की पैरवी करते हुए उसी का पक्ष लिया।
कुछ देर बाद का काजी भी हाकिम के पास पहुंच गया। हाकिम ने उससे भी पूरी घटना का विवरण सुना। तब हाकिम ने कहा अच्छा अब हम खुद हकीकत से पूछ कर फैसला करेंगे।
बालक हकीकत को दरबार में उपस्थित किया गया। पिता को देखते ही वह उनसे लिपट गया। हाकिम को सलाम करने पर भी उसे ध्यान ना रहा। हकीकत के इस व्यवहार से हकीम ने चढ़कर कहा तुम कैसे बदतमीज लड़के हो तुमने हमें सलाम तक नहीं किया। हकीकत राय ने उत्तर दिया "हाकिम साहब जुर्म करने वालों को मैं सलाम करना उचित नहीं समझता।"

तब हकीकत राय के इस कथन से हाकिम शाह नाजिम का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने हकीकत राय से अपने जीवन रक्षा के लिए वही शर्त रखी जो काजी ने रखी थी, पर हकीकत ने तब भी अपने निर्णय पर अटल रहते हुए कहा अपने धर्म को त्याग कर पाई गई जिंदगी से मौत हजार गुना श्रेष्ठ है। मैं अपने प्राण दे दूंगा परंतु अन्याय के सामने नहीं झुकुंगा।

और अंत में हकीकत राय को तत्कालीन शासकों की धार्मिक कट्टरता के कारण अपने प्राण गंवाने पड़े। जल्लाद के एक ही वार से हकीकत राय का सिर काटकर अलग कर दिया गया।
उसकी पत्नी पति की मृत्यु के साथ सती हो गई और माता पिता ने पुत्र के वियोग में विलाप करते करते हैं अपने प्राण त्याग दिए। धर्म की रक्षा के लिए इस किशोर बालक का बलिदान स्मरणीय रहेगा।
जिस दिन वीर हकीकत राय को मृत्युदंड दिया गया वह दिन बसंत पंचमी का था। इसीलिए बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के साथ हकीकत राय के बलिदान को भी याद किया जाता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please let me know.

Best From the Author

Not demonic, just introverted! आसुरी नहीं, अंतर्मुखी!

मैं 27 मूल नक्षत्रों, शनिवार और 22 तारीख को जन्मा व्यक्ति हूँ — एक ऐसा जन्म‑संयोग जो न सिर्फ़ मेरी तिथि बताता है, बल्कि मेरे भीतर की गहराई, द्वंद्व और अस्थिरता का भी संकेत देता है। राहु के प्रबल और दूरदर्शी प्रभाव ने मेरे व्यक्तित्व को सीधे, सरल और सतही नहीं रहने दिया; मैं विचारों की उस गहरी खाई में अक्सर भटक जाता हूँ, जहाँ हर बात बस बाहरी रूप नहीं, बल्कि भीतरी अर्थ भी धरती होता है। मैं हर निर्णय के पीछे छिपे संभावित नतीजों, अनजाने खतरों और छिपी हुई उम्मीदों को भी देखने का आदी हूँ।   कभी‑कभी लोग मेरे कार्यों, अभिव्यक्ति और निर्णयों को असामान्य, अत्यंत गहन या यहाँ तक कि “आसुरी” समझने लगते हैं, क्योंकि मेरी सोच उनकी सामान्य धारणाओं की रेखाओं से बाहर निकल जाती है। पर यह आसुरी नहीं, बस एक टूटी हुई, खुरदरी और अत्यंत ईमानदार आत्मा की आवाज़ है, जो दिखावे की दुनिया से थक चुकी है और अपने सच्चे रूप में जीना चाहती है। मैं जब भी बोलता हूँ, तो बस शब्द नहीं बोलता, बल्कि उसके पीछे समा दर्द, संघर्ष, अनुभव और उम्मीदों को भी लाता हूँ।   मेरी पहचान में ग्रहों का भी बड़ा हाथ है। जब ग्रह ही वही है...

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag? A blogpost by Abiiinabu

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag? ISIS ke jhande pr kya likha hota hai? जिहाद के काले झंडे ISIS , ALQEIDA और कई अन्य इस्लामिक चरमपंथी संगठनों द्वारा समय-समय पर प्रदर्शित किए जाते हैं, और युद्ध के समय पर प्रदर्शित किए जाते रहे हैं। लेकिन यही झंडे बाहर की दुनिया में एक अजीब खौफ और उत्सुकता भी पैदा करते रहे हैं. इस्लामिक ध्वज, उसका रंग, उसकी भाषा, उसके निशान और यहां तक कि झंडों के ऊपर लिखी धार्मिक सूक्तियां भी बाहरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करने में सफल रही हैं। Isis Flag       लेकिन यह चरमपंथी संगठन जिस ध्वज का प्रदर्शन करके चरमपंथ की नई परिभाषा एवं कट्टरवाद को प्रदर्शित करते रहे हैं उसका इतिहास उसके वर्तमान परिपेक्ष से बिल्कुल जुदा है। इतिहास को जानने वाले यहां तक कहते हैं कि इस झंडे का उपयोग केवल व्यक्तिगत चरमपंथ को बढ़ावा देने, एवं स्वार्थ सिद्धि के लिए ही अधिकतर हुआ है। आतंकवादी संगठन इसे अपने तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं और केवल अपने स्वार्थ के लिए इसका उपयोग करते हैं यह...

काग के भाग बड़े सजनी

  पितृपक्ष में रसखान रोते हुए मिले। सजनी ने पूछा -‘क्यों रोते हो हे कवि!’ कवि ने कहा:‘ सजनी पितृ पक्ष लग गया है। एक बेसहारा चैनल ने पितृ पक्ष में कौवे की सराहना करते हुए एक पद की पंक्ति गलत सलत उठायी है कि कागा के भाग बड़े, कृश्न के हाथ से रोटी ले गया।’ सजनी ने हंसकर कहा-‘ यह तो तुम्हारी ही कविता का अंश है। जरा तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया है बस। तुम्हें खुश होना चाहिए । तुम तो रो रहे हो।’ कवि ने एक हिचकी लेकर कहा-‘ रोने की ही बात है ,हे सजनी! तोड़मोड़कर पेश करते तो उतनी बुरी बात नहीं है। कहते हैं यह कविता सूरदास ने लिखी है। एक कवि को अपनी कविता दूसरे के नाम से लगी देखकर रोना नहीं आएगा ? इन दिनों बाबरी-रामभूमि की संवेदनशीलता चल रही है। तो क्या जानबूझकर रसखान को खान मानकर वल्लभी सूरदास का नाम लगा दिया है। मनसे की तर्ज पर..?’ खिलखिलाकर हंस पड़ी सजनी-‘ भारतीय राजनीति की मार मध्यकाल तक चली गई कविराज ?’ फिर उसने अपने आंचल से कवि रसखान की आंखों से आंसू पोंछे और ढांढस बंधाने लगी।  दृष्य में अंतरंगता को बढ़ते देख मैं एक शरीफ आदमी की तरह आगे बढ़ गया। मेरे साथ रसखान का कौवा भी कांव कांव करता चला आ...

Who are Gandharvas?

  Gandharvas were a strong powerful race. Their strength would be at its nadir after sunset. Earlier, when Pandu’s sons were in disguise, after Duryodhan had tried to char them to death, they had a close encounter with Gandharva king Angaraparna in the forest. After days of walking tirelessly they reached the holy river Ganga with Arjun in the lead to show the way. King Angaraparna was sporting in the river waters with his wives. Gandharvas were considered to be stronger than men having strong attachment for wealth and material things. The king was enraged at seeing strangers in the vicinity of his kingdom. He roared at them. He felt that the Ganges and the neighbouring forest Angaraparna was his private abode and no one dare set foot on its soil after sunset. Arjun was angry. How could anyone express ownership on the rivers and the forests! Only the weak submitted to power. This argument angered Angaraparna. He challenged the Pandav to a duel. Arjuna used the Agni weapon given to ...

History and Significance of Taking The Knee| Why Players Kneeling on the ground

History and Significance of Taking The Knee| Why Players Kneeling on the ground T20 World Cup में खिलाड़ियों द्वारा किया जाने वाला Taking The Knee क्या है? बीते कुछ समय से हम सभी लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले खेलों में खिलाड़ियों को अपने एक घुटने के बल बैठता हुआ देखते आए हैं। चाहे फुटबॉल हो, क्रिकेट हो अथवा ओलंपिक खेल ही क्यों ना हो, खिलाड़ियों को अपने घुटने के बल बैठकर एक खास प्रदर्शन करना आखिर क्या दिखाता है? आखिर क्यों दुनिया भर के खिलाड़ी अपने अपने क्षेत्र में इस प्रकार की Body Language बना रहे हैं? Football Players Kneeling 18वीं और 19वीं शताब्दी में जब ब्रिटेन पूरी दुनिया पर अपना राज कर रहा था। तब ब्रिटिश अधिकारी कई अलग-अलग तरीकों से उन देशों के मूल निवासियों के प्रति घृणा का भाव रखते थे। जिनमें सबसे बड़ा भाव था रंग के आधार पर भेदभाव करना। रंगभेद, नस्लभेद या Racism भी कहा जाता है। रंगभेद और नस्ल भेद वक्त के साथ कमजोर पड़ते गए लेकिन कभी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो पाए। कुछ लोगों का केवल अपने त्वचा के रंग आधार पर यह मानना कि वह बाकी दुनिया से श्रेष्ठ हैं, एक प्रकार की विकृत ...