सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Book Review: 1984 by George Orwell

  आज एक सवाल से शुरू करता हूँ। अगर कोई आपसे कहे कि दो और दो पाँच होते हैं, तो आप क्या करेंगे? हँस देंगे? बहस करेंगे? या चुप रह जाएँगे? और अगर वह आदमी अकेला न हो, बल्कि पूरा तंत्र हो, और आपके पास ख़ुद को सही साबित करने का कोई रास्ता न बचा हो?  इसी परिस्थिति को अच्छे से समझने कोआज मैं एक ऐसी ही किताब की बात करने आया हूँ, जॉर्ज ऑरवेल की 1984 । किताब की पहली पंक्ति ही अजीब है: "अप्रैल का एक ठंडा, चमकीला दिन था, और घड़ियों में तेरह बज रहे थे।" तेरह? यहीं ऑरवेल बिना कुछ कहे बता देते हैं कि हम किसी ऐसी दुनिया में आ गए हैं जहाँ कुछ बुनियादी रूप से बिगड़ चुका है। यह दुनिया है ओशिनिया। यहाँ हर दीवार पर एक विशाल चेहरा टँगा है, बिग ब्रदर का, और नीचे लिखा है: "बिग ब्रदर आपको देख रहा है।" हर घर में एक टेलीस्क्रीन है, जो आपको दिखाती भी है और देखती भी है। आप हँसे तो नोट हुआ, आप चुप रहे तो नोट हुआ, और आपके चेहरे पर एक पल की झिझक भी आ गई, तो उसका भी नोट हुआ। हमारा नायक है विंस्टन स्मिथ। कोई हीरो नहीं, एक थका हुआ, पैर में घाव वाला, मामूली सरकारी बाबू। उसका दफ़्तर है "सत्य मंत्र...

The Story of Jhansi Rani

 🇮🇳 झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल जाने के बाद उस बेटे का क्या हुआ वो कोई कहानी का किरदार भर नहीं था, 1857 के विद्रोह की सबसे महत्वपूर्ण कहानी को जीने वाला राजकुमार था जिसने उसी गुलाम भारत में जिंदगी काटी, जहां उसे भुला कर उसकी मां के नाम की कसमें खाई जा रही थी. अंग्रेजों ने दामोदर राव को कभी झांसी का वारिस नहीं माना था, सो उसे सरकारी दस्तावेजों में कोई जगह नहीं मिली थी. ज्यादातर हिंदुस्तानियों ने सुभद्रा कुमारी चौहान के कुछ सही, कुछ गलत आलंकारिक वर्णन को ही इतिहास मानकर इतिश्री कर ली. 1959 में छपी वाई एन केलकर की मराठी किताब ‘इतिहासाच्य सहली’ (इतिहास की सैर) में दामोदर राव का इकलौता वर्णन छपा. महारानी की मृत्यु के बाद दामोदार राव ने एक तरह से अभिशप्त जीवन जिया. उनकी इस बदहाली के जिम्मेदार सिर्फ फिरंगी ही नहीं हिंदुस्तान के लोग भी बराबरी से थे. आइये, दामोदर की कहानी दामोदर की जुबानी सुनते हैं – 15 नवंबर 1849 को नेवलकर राजपरिवार की एक शाखा में मैं पैदा हुआ. ज्योतिषी ने बताया कि मेरी कुंडली में ...