आज एक सवाल से शुरू करता हूँ। अगर कोई आपसे कहे कि दो और दो पाँच होते हैं, तो आप क्या करेंगे? हँस देंगे? बहस करेंगे? या चुप रह जाएँगे? और अगर वह आदमी अकेला न हो, बल्कि पूरा तंत्र हो, और आपके पास ख़ुद को सही साबित करने का कोई रास्ता न बचा हो? इसी परिस्थिति को अच्छे से समझने कोआज मैं एक ऐसी ही किताब की बात करने आया हूँ, जॉर्ज ऑरवेल की 1984 । किताब की पहली पंक्ति ही अजीब है: "अप्रैल का एक ठंडा, चमकीला दिन था, और घड़ियों में तेरह बज रहे थे।" तेरह? यहीं ऑरवेल बिना कुछ कहे बता देते हैं कि हम किसी ऐसी दुनिया में आ गए हैं जहाँ कुछ बुनियादी रूप से बिगड़ चुका है। यह दुनिया है ओशिनिया। यहाँ हर दीवार पर एक विशाल चेहरा टँगा है, बिग ब्रदर का, और नीचे लिखा है: "बिग ब्रदर आपको देख रहा है।" हर घर में एक टेलीस्क्रीन है, जो आपको दिखाती भी है और देखती भी है। आप हँसे तो नोट हुआ, आप चुप रहे तो नोट हुआ, और आपके चेहरे पर एक पल की झिझक भी आ गई, तो उसका भी नोट हुआ। हमारा नायक है विंस्टन स्मिथ। कोई हीरो नहीं, एक थका हुआ, पैर में घाव वाला, मामूली सरकारी बाबू। उसका दफ़्तर है "सत्य मंत्र...
Remembering The Legendry Leader LALA LAJPAT RAI | कांग्रेस का वो फायर ब्रांड नेता जिसकी हत्या ने भारतीय राजनीति में भगत सिंह नाम का तूफान खड़ा कर दिया
कल्पना कीजिए आप किसी गंभीर उद्देश्य के प्राप्ति के लिए होने वाली सभा का हिस्सा हैं, आपके साथ-साथ पूरे देश के नामी-गिरामी राजनेता क्रांतिकारी एवं कई महान हस्तियां बैठी हुई है पूरे हफ्ते चली इस मंत्रणा के बाद जब अध्यक्षीय भाषण का वाक्य आया तब अध्यक्ष महोदय अपने सभी साथियों को बरसाती मेंढक कह दें, और यह कहे कि साल में एक बार ऐसे टर्राने से कुछ होने वाला नहीं है। 7 दिनों तक चली उस सभा का क्या हाल रहा होगा? भारत की आजादी के कई बड़े चेहरों में कुछ नाम इतने बड़े हो जाते हैं कि उनके बारे में अदब तो क्या अपने जीवित होने का प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए भी लोग तैयार रहते हैं। भारत की राजनीति में किसी राजनेता का कद कितना बड़ा हो सकता है? क्या वह एक ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो सत्ता के शीर्ष पर बैठे? क्या वह एक ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो संपूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोए? क्या वह व्यक्ति एक ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो भारतीय आजादी का रुख ही मोड़ दे? लाला लाजपत राय वह व्यक्ति थे जिनकी हत्या ने भारतीय राजनीति में भगत सिंह नाम का तूफान लाया था। अंग्रेजों को लाला लाजपत राय की हत्या कितनी महंगी ...