सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Suicide Fruiting

इस साल बाज़ार में जितने जामुन दिखाई दे रहे हैं, उतने मैंने पिछले दो दशकों में कभी नहीं देखे। ​जामुन के अक्षरशः ढेर लग रहे हैं (नीचे गिर रहे हैं)। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से पटे पड़े हैं। जहाँ फल आए थे, वहाँ अब उन का अंबार लगना शुरू हो गया है। ​आखिर यह सब क्या चल रहा है? ​हमारी दादी/नानी हमेशा कहती थीं कि, "जिस गर्मियों में जामुन के ऐसे ढेर लगते हैं, उस साल सूखा पड़ता है।" ​बुजुर्गों का यह पारंपरिक ज्ञान वनस्पति विज्ञान (Botany) के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सही और सटीक है। विज्ञान में इस दिलचस्प और उतनी ही चौंकाने वाली प्रक्रिया को "मास्टिंग" (Masting) या "स्ट्रेस फ्रूटिंग" (Stress Fruiting) कहा जाता है। ​पेड़ों द्वारा खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को कभी-कभी "सुसाइड फ्रूटिंग" (Suicide Fruiting) या "बंपर क्रॉप" भी कहा जाता है। ​यह असल में क्या है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं: ​१. 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट' (अस्ति...

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag? A blogpost by Abiiinabu

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag? ISIS ke jhande pr kya likha hota hai?


जिहाद के काले झंडे ISIS, ALQEIDA और कई अन्य इस्लामिक चरमपंथी संगठनों द्वारा समय-समय पर प्रदर्शित किए जाते हैं, और युद्ध के समय पर प्रदर्शित किए जाते रहे हैं। लेकिन यही झंडे बाहर की दुनिया में एक अजीब खौफ और उत्सुकता भी पैदा करते रहे हैं. इस्लामिक ध्वज, उसका रंग, उसकी भाषा, उसके निशान और यहां तक कि झंडों के ऊपर लिखी धार्मिक सूक्तियां भी बाहरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करने में सफल रही हैं।
अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag?
Isis Flag

     लेकिन यह चरमपंथी संगठन जिस ध्वज का प्रदर्शन करके चरमपंथ की नई परिभाषा एवं कट्टरवाद को प्रदर्शित करते रहे हैं उसका इतिहास उसके वर्तमान परिपेक्ष से बिल्कुल जुदा है। इतिहास को जानने वाले यहां तक कहते हैं कि इस झंडे का उपयोग केवल व्यक्तिगत चरमपंथ को बढ़ावा देने, एवं स्वार्थ सिद्धि के लिए ही अधिकतर हुआ है। आतंकवादी संगठन इसे अपने तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं और केवल अपने स्वार्थ के लिए इसका उपयोग करते हैं यह ईसाइयत के Klu Klux Klan Co-opted ऑपरेशन की तरह है जिसने 1900 के दशक में अमेरिका में अवैध तरीके से कई कार्य किए एवं अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने के उद्देश्य से अन्य धर्मों के लोगों को आतंकित किया।
Klu klux klan

अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag?

        इन धार्मिक ध्वजा को व्यक्तिगत चरमपंथ से दूर रखने के सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक कारक तो यही है किसका उपयोग ही बंद कर दिया जाए जोकि सैद्धांतिक रूप से तो ठीक प्रतीत होता है। लेकिन प्रायोगिक रूप से उतना विचारणीय नहीं है। क्योंकि ना रहेगा बांस और ना बजेगी बांसुरी। पहली बात तो यह कि यह झंडे असल में जिहाद के काले झंडे है ही नहीं, इन्हें तो बस वेस्टर्न मीडिया इस तरह से दिखा रहा है क्योंकि जो दिखता है वही तो बिकता है, और उसी पर हम विश्वास कर लेते हैं। आखिर मीडिया हमारे साथ इस तरह का बर्ताव क्यों कर पाता है? क्योंकि मीडिया को इसके बारे में जानकारी है और हमको नहीं है। यदि हमें किसी चीज के बारे में गुमराह होने से बचना है, तो हमें स्वयं अपने आप को शिक्षित करना होगा और यह तभी होगा जब हम पढ़ना शुरू करेंगे। वे लोग जो इन झंडों को लेकर इनके आसपास मंडराते हैं वह इन्हें Black Standards या Flag of the Eagle और साधारण रूप से बैनर कहते हैं।
अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag?
 काले रंग का उपयोग करके यह आतंकवादी संगठन केवल लोगों को हजरत मोहम्मद के नाम का सहारा लेकर परेशान करते हैं और यह केवल अकेले वही लोग नहीं है जो काले रंग का अपने झंडों में इस्तेमाल करते हैं कई अन्य देश जो अपेक्षाकृत रूप से शांत माने जाते हैं भी अपने झंडे में काले रंग का प्रदर्शन करते हैं जैसे मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कई अन्य मुस्लिम देश अपने झंडे में काले रंग को मोहम्मद की सेना के झंडे के साथ परिलक्षित करवाने के लिए काले रंग की पट्टी का उपयोग करते हैं।




 
इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत मोहम्मद युद्ध के समय अपनी सेना के साथ काले झंडे का उपयोग करते थे। ISIS एक काले झंडे में केवल रंग के अलावा अन्य चीजें भी आम जनमानस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ही है। झंडे के बीच से थोड़ा ऊपर अरबी लिपि में जो लिखा हुआ है उसे शहादा (Shahada) बोला जाता है.
अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag?
    जोकि इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार इस्लाम में भरोसा करने वालों के लिए आवश्यक है। ISIS, ALQUEDA, इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान जैसे अन्य झंडे पर यह लिखा हुआ है इसका मतलब होता है अल्लाह के अलावा और कोई ईश्वर नहीं है मोहम्मद अल्लाह के पैगंबर है (ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मद उर रसूल अल्लाह).

    जो कि इस्लाम को मानने वालों के लिए पवित्र है ठीक वैसे ही जैसे Christianity में बाइबल की सूक्तियां, Judiasm में ईश्वर के पैगाम और Hindus में गीता रामायण या महाभारत के श्लोक। यह कहीं से भी सीधे तौर पर आतंकवाद से नहीं जुड़ता है। आमतौर पर यह आस्था के प्रतीक के रूप में व्यक्त किया जाता है ना कि युद्ध घोष के समय। यह केवल विकृत मानसिकता एवं उसको अंधविश्वासी रूप से पालन करने वालों की समझ पर निर्भर करता है कि वह सामान्य सी वस्तु को किस प्रकार प्रदर्शित करते हैं। यदि सब्जी काटने वाले चाकू से कोई अपनी नाक काट ले तो इसमें दोष चाकू का नहीं बल्कि उस व्यक्ति जी विकृत मानसिकता का है जो उसे इतना विवेक नहीं दे पा रही जिससे वह यह स्पष्ट कर सकें कि कौन सी चीज किस संदर्भ में उपयोग में ली जा सकती है। 

 ISIS के झंडे में भी बड़े बड़े अक्षरों में शहादा लिखा हुआ है जो ऊपर से देखने पर यही दिखता है कि अल्लाह के अलावा और कोई ईश्वर नहीं है मोहम्मद ही अल्लाह के पैगंबर हैं। इसी के नीचे मोहम्मद की सील भी लगी हुई है। जिसे मुश्किल से मोहम्मद के रूप में अनुवाद किया गया है। इसका मतलब है अल्लाह के पैगंबर और यह मोहर भी इस्लामिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती है। यह ठीक वही मोहर है, जिसे हजरत मोहम्मद अपने आधिकारिक कार्यों में उपयोग में लाते थे।
अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag?
    अफगानिस्तान के नए झंडे में तालिबान ने काले रंग की बजाय सफेद रंग का चुनाव किया है। जिसका अर्थ वह वहां की सरकार एवं वहां के विकास को लक्षित करने में दे रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या TALIBAN सच में अफगानिस्तान का विकास करने का इच्छुक है या फिर कट्टर इस्लामिक रीति से इसका संचालन करने की मुहिम में आया हुआ है? 
अफगानी तालिबान एवं ISIS के झंडों पर आखिर लिखा क्या होता है? What is written on New flag of Afghanistan & ISIS flag?

.
.
.
.
.
.
...हम आशा करते हैं कि आपको ISIS के झंडे एवं AFGHANISTAN के नए झंडे के बारे में हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको यह पसंद आया है तो इस ब्लॉग को शेयर कीजिए ताकि लोग विकृत मानसिकता का विरोध करें ना की एक पूरे समाज का...
धन्यवाद...🙏

टिप्पणियाँ

Best From the Author

Not demonic, just introverted! आसुरी नहीं, अंतर्मुखी!

मैं 27 मूल नक्षत्रों, शनिवार और 22 तारीख को जन्मा व्यक्ति हूँ — एक ऐसा जन्म‑संयोग जो न सिर्फ़ मेरी तिथि बताता है, बल्कि मेरे भीतर की गहराई, द्वंद्व और अस्थिरता का भी संकेत देता है। राहु के प्रबल और दूरदर्शी प्रभाव ने मेरे व्यक्तित्व को सीधे, सरल और सतही नहीं रहने दिया; मैं विचारों की उस गहरी खाई में अक्सर भटक जाता हूँ, जहाँ हर बात बस बाहरी रूप नहीं, बल्कि भीतरी अर्थ भी धरती होता है। मैं हर निर्णय के पीछे छिपे संभावित नतीजों, अनजाने खतरों और छिपी हुई उम्मीदों को भी देखने का आदी हूँ।   कभी‑कभी लोग मेरे कार्यों, अभिव्यक्ति और निर्णयों को असामान्य, अत्यंत गहन या यहाँ तक कि “आसुरी” समझने लगते हैं, क्योंकि मेरी सोच उनकी सामान्य धारणाओं की रेखाओं से बाहर निकल जाती है। पर यह आसुरी नहीं, बस एक टूटी हुई, खुरदरी और अत्यंत ईमानदार आत्मा की आवाज़ है, जो दिखावे की दुनिया से थक चुकी है और अपने सच्चे रूप में जीना चाहती है। मैं जब भी बोलता हूँ, तो बस शब्द नहीं बोलता, बल्कि उसके पीछे समा दर्द, संघर्ष, अनुभव और उम्मीदों को भी लाता हूँ।   मेरी पहचान में ग्रहों का भी बड़ा हाथ है। जब ग्रह ही वही है...

Suicide Fruiting

इस साल बाज़ार में जितने जामुन दिखाई दे रहे हैं, उतने मैंने पिछले दो दशकों में कभी नहीं देखे। ​जामुन के अक्षरशः ढेर लग रहे हैं (नीचे गिर रहे हैं)। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से पटे पड़े हैं। जहाँ फल आए थे, वहाँ अब उन का अंबार लगना शुरू हो गया है। ​आखिर यह सब क्या चल रहा है? ​हमारी दादी/नानी हमेशा कहती थीं कि, "जिस गर्मियों में जामुन के ऐसे ढेर लगते हैं, उस साल सूखा पड़ता है।" ​बुजुर्गों का यह पारंपरिक ज्ञान वनस्पति विज्ञान (Botany) के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सही और सटीक है। विज्ञान में इस दिलचस्प और उतनी ही चौंकाने वाली प्रक्रिया को "मास्टिंग" (Masting) या "स्ट्रेस फ्रूटिंग" (Stress Fruiting) कहा जाता है। ​पेड़ों द्वारा खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को कभी-कभी "सुसाइड फ्रूटिंग" (Suicide Fruiting) या "बंपर क्रॉप" भी कहा जाता है। ​यह असल में क्या है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं: ​१. 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट' (अस्ति...

Ten Dikpalas of Hindu Religion

 The 10 Dikpàlas (deities presiding over the ten directions) in Sanatan Dharm 1. Kubera - Guardian of the North Direction 2.Yamraj - Guardian of the South Direction 3. Indra - Guardian of the East Direction 4. Varuna - Guardian of the West Direction 5.Agni -Guardian of the South-East Direction 6.Nirrti - Guardian of the South-West Direction 7. Vàyu - Guardian of the North-West Direction 8. Īśāna - Guardian of the North East Direction 9. Bhagwan Brahmà - Guardian of the Zenith (Highest point in the celestial sphere) 10. Sesa - Guardian of the Nadir (The point in the celestial sphere which is directly opposite the zenith)

सूफी संतों और शायरों की पोषित धरती बदायूं

एक समय था जब ऐतिहासिक शहर बदायूं (जिसे बदायूं भी कहा जाता है और बदायूं भी कहा जाता है), रोहिलखंड क्षेत्र के केंद्र में, तीन चीजों के लिए जाना जाता था: पीर, कवि और पेरा। 13वीं सदी के सूफी संत, निजामुद्दीन औलिया का जन्म यहीं हुआ था और दो प्रमुख दरगाहों को छोटे सरकार और बड़ी सरकार के नाम से जाना जाता है, जिसमें दूर-दूर से हजारों लोग आते थे। यहां बनाया गया पेरा - विशेष रूप से मम्मन खान हलवाई के मीठे दूध से, उसके सुनहरे-भूरे रंग तक उबाला गया, कुछ दानेदार अवशेषों को डिस्क में संपीड़ित किया जा सकता था और पाउडर चीनी के साथ छिड़का जा सकता था - एक 'पेरा बेल्ट' में अपने प्रशंसकों का उचित हिस्सा खींचा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का घेरा। लेकिन यह सूफियों, कवियों और पत्रों के पुरुषों और महिलाओं ने वास्तव में, इस अन्यथा गैर-वर्णनात्मक, धूल भरे, छोटे शहर को मानचित्र पर रखा था। यह एक बार कहा गया था, केवल आंशिक रूप से मजाक में, कि यदि आप इस शहर में कहीं भी एक व्यस्त चौराहे पर एक कंकड़ फेंकते हैं, तो यह निश्चित रूप से एक कवि को मारा जाएगा - या दो! सोत नदी के किनारे बसे इस छोटे से शहर के बारे में कुछ थ...

The 2025 Knowledge Stack

  The 2025 Knowledge Stack I read 34 books in 2025. If I had to distill those thousands of pages into 4 life-changing lessons, this is what they would be. 📚👇 1. On Wealth & Wisdom: "The Almanack of Naval Ravikant" This wasn't just a book; it was a manual for the modern world. The biggest takeaway? "Specific knowledge" is your superpower. Build skills that feel like play to you but look like work to others. 2. On Strategy: "Lanka ka Yuddh" by Amish Tripathi ⚔️ A masterclass in how leadership and strategy are inseparable from ethics. It’s a reminder that how you win matters just as much as the win itself. 3. On Mindset: "The Courage to Be Disliked" 🧠 A radical lesson in emotional freedom. Most of our stress comes from trying to meet others' expectations. Real growth starts when you have the courage to be your authentic self, regardless of the "likes". 4. On Discipline: "Make Your Bed" by Admiral William H. McRaven...