आज एक सवाल से शुरू करता हूँ। अगर कोई आपसे कहे कि दो और दो पाँच होते हैं, तो आप क्या करेंगे? हँस देंगे? बहस करेंगे? या चुप रह जाएँगे? और अगर वह आदमी अकेला न हो, बल्कि पूरा तंत्र हो, और आपके पास ख़ुद को सही साबित करने का कोई रास्ता न बचा हो? इसी परिस्थिति को अच्छे से समझने कोआज मैं एक ऐसी ही किताब की बात करने आया हूँ, जॉर्ज ऑरवेल की 1984 । किताब की पहली पंक्ति ही अजीब है: "अप्रैल का एक ठंडा, चमकीला दिन था, और घड़ियों में तेरह बज रहे थे।" तेरह? यहीं ऑरवेल बिना कुछ कहे बता देते हैं कि हम किसी ऐसी दुनिया में आ गए हैं जहाँ कुछ बुनियादी रूप से बिगड़ चुका है। यह दुनिया है ओशिनिया। यहाँ हर दीवार पर एक विशाल चेहरा टँगा है, बिग ब्रदर का, और नीचे लिखा है: "बिग ब्रदर आपको देख रहा है।" हर घर में एक टेलीस्क्रीन है, जो आपको दिखाती भी है और देखती भी है। आप हँसे तो नोट हुआ, आप चुप रहे तो नोट हुआ, और आपके चेहरे पर एक पल की झिझक भी आ गई, तो उसका भी नोट हुआ। हमारा नायक है विंस्टन स्मिथ। कोई हीरो नहीं, एक थका हुआ, पैर में घाव वाला, मामूली सरकारी बाबू। उसका दफ़्तर है "सत्य मंत्र...
काम की बात: क्या आप जानते हैं 22, 23 तथा 24 कैरेट के सोने के बीच की भिन्नता ? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं। ज्वेलरी की शॉपिंग करते समय अक्सर ही हम लोग 22, 23 तथा 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते रहते हैं ? और कई लोग इसी बात को विशेष ध्यान में रखते हुए सोने में निवेश किया करते हैं। ऐसे में कभी-कभी कई लोग इसी बात को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर इनमें क्या विशेष अंतर पाया जाता है? यदि आप भी सोने की खरीदारी अथवा उसमें निवेश करते हैं, तो आपको भी इस बात की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। आज इसी सिलसिले में हम आपको बताएंगे कि 22, 23 तथा 24 कैरेट सोने के बीच का क्या भिन्नता होती है? कैरेट का तात्पर्य सोने की शुद्धता होता है। जितने अधिक कैरेट का सोना होगा उसमे उतनी ही शुद्धता पाई जाएगी। सोने की शुद्धता को हम 0 से लेकर 24 कैरेट के बीच तक मापते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। आइए देखे इसका विस्तृत रूप 24 कैरेट का सोना, सोने की शुद्धता को 99.9 तक प्रदर्शित करता है। दूसरी ओर 22 कैरेट के सोने को हम 91 प्रतिशत तक शुद्ध मानते हैं। क्यूंकि...