सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Book Review: 1984 by George Orwell

  आज एक सवाल से शुरू करता हूँ। अगर कोई आपसे कहे कि दो और दो पाँच होते हैं, तो आप क्या करेंगे? हँस देंगे? बहस करेंगे? या चुप रह जाएँगे? और अगर वह आदमी अकेला न हो, बल्कि पूरा तंत्र हो, और आपके पास ख़ुद को सही साबित करने का कोई रास्ता न बचा हो?  इसी परिस्थिति को अच्छे से समझने कोआज मैं एक ऐसी ही किताब की बात करने आया हूँ, जॉर्ज ऑरवेल की 1984 । किताब की पहली पंक्ति ही अजीब है: "अप्रैल का एक ठंडा, चमकीला दिन था, और घड़ियों में तेरह बज रहे थे।" तेरह? यहीं ऑरवेल बिना कुछ कहे बता देते हैं कि हम किसी ऐसी दुनिया में आ गए हैं जहाँ कुछ बुनियादी रूप से बिगड़ चुका है। यह दुनिया है ओशिनिया। यहाँ हर दीवार पर एक विशाल चेहरा टँगा है, बिग ब्रदर का, और नीचे लिखा है: "बिग ब्रदर आपको देख रहा है।" हर घर में एक टेलीस्क्रीन है, जो आपको दिखाती भी है और देखती भी है। आप हँसे तो नोट हुआ, आप चुप रहे तो नोट हुआ, और आपके चेहरे पर एक पल की झिझक भी आ गई, तो उसका भी नोट हुआ। हमारा नायक है विंस्टन स्मिथ। कोई हीरो नहीं, एक थका हुआ, पैर में घाव वाला, मामूली सरकारी बाबू। उसका दफ़्तर है "सत्य मंत्र...

Differences of Gold purity

 काम की बात: क्या आप जानते हैं 22, 23 तथा 24 कैरेट के सोने के बीच की भिन्नता ? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं। 


ज्वेलरी की शॉपिंग करते समय अक्सर ही हम लोग 22, 23 तथा 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते रहते हैं ? और कई लोग इसी बात को विशेष ध्यान में रखते हुए सोने में निवेश किया करते हैं। ऐसे में कभी-कभी कई लोग इसी बात को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर इनमें क्या विशेष अंतर पाया जाता है? यदि आप भी सोने की खरीदारी अथवा उसमें निवेश करते हैं, तो आपको भी इस बात की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। 


आज इसी सिलसिले में हम आपको बताएंगे कि 22, 23 तथा 24 कैरेट सोने के बीच का क्या भिन्नता होती है? कैरेट का तात्पर्य सोने की शुद्धता होता है। जितने अधिक कैरेट का सोना होगा उसमे उतनी ही शुद्धता पाई जाएगी। सोने की शुद्धता को हम 0 से लेकर 24 कैरेट के बीच तक मापते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। आइए देखे इसका विस्तृत रूप


24 कैरेट का सोना, सोने की शुद्धता को 99.9 तक प्रदर्शित करता है। दूसरी ओर 22 कैरेट के सोने को हम 91 प्रतिशत तक शुद्ध मानते हैं।  क्यूंकि 22 कैरेट के सोने में लगभग 9 फीसदी भाग अन्य धातुओं का हुआ करता है। इस सोने में जस्ता तथा तांबे जैसे धातु मिश्रित होते हैं।


22 कैरेट के सोने को 24 कैरट के सोने की तुलना में अधिक स्थाई माना जाता है। इसका मुख्य कारण इसमें मिश्रित अन्य धातु होते हैं। वहीं दूसरी ओर 24 कैरेट का सोना अत्यंत मुलायम होता है। और इसीलिए इनसे किसी भी प्रकार के कोई ज्वेलरी का निर्माण नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि हम 24 कैरेट के सोने का प्रयोग निवेश के लिए किया करते हैं। 


23 कैरेट सोने को 95.8 फीसदी तक शुद्ध माना जाता है। इसके कूल 4.2 फीसदी हिस्सों में अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। 23 कैरेट का सोना अक्सर वही लोग ख़रीदा करते हैं, जिन्हें उच्च गुणवत्ता वाला सोना अधिक पसंद आता है। 


अब आपमें से कई लोगों के दिमाग में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर 24 कैरेट के सोने से हम कोई ज्वेलरी क्यों नहीं बना सकते हैं ? तो हम आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने का घनत्व बहुत ही कम होता है। और इसी कारण ये सोना भी बहुत ही अधिक मुलायम होता है। इसे हम बड़े ही आसानी से तोड़ सकते हैं। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने से हम किसी ज्वेलरी का निर्माण करने में असक्षम होते हैं।

टिप्पणियाँ

Best From the Author

Srinagar Visit: A memoir Day 1

  श्रीनगर डायरी: जब मन ने ख़ुद राह चुनी भूमिका कहते हैं, यात्राएँ हम नहीं चुनते, यात्राएँ हमें चुन लेती हैं। मेरी कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। नैना की शादी की रस्में, विदाई की भीगी आँखें और हँसी-ठहाकों का शोर थमा, तो मेरे सामने अपनी कर्मभूमि सूरत लौटने का समय था। योजना सीधी-सादी थी: दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद में मौसी के घर पड़ाव, तत्काल का टिकट और सीधे सूरत। पर शायद नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। उस शाम मैं मौसी की बालकनी में खड़ा ढोकले का स्वाद ले रहा था, कि सड़क के उस पार से एक ट्रक गुज़रा। उसकी पीठ पर कश्मीर पर्यटन का विज्ञापन चमक रहा था। पता नहीं क्यों, मेरे हाथ ने मोबाइल उठाया और उँगलियाँ दिल्ली से श्रीनगर की उड़ानें खोजने लगीं। ऐसा लगा, मानो कोई अदृश्य शक्ति मुझसे यह करवा रही हो। पहलगाम के हमले को अभी एक बरस भी नहीं बीता था। फिर भी, हर चीज़ की बारीक योजना बनाने वाले मेरे दिमाग ने उस रात कोई योजना नहीं बनाई, और अगली सुबह 6:30 बजे की उड़ान मेरे हाथों से बुक हो चुकी थी। भैया-भाभी को आधी-अधूरी जानकारी देकर मैंने मन बना लिया: मुझे श्रीनगर जाना है। हवाई अड्डे पर सब कुछ रोज़ जैसा था। इंड...

Srinagar Visit: A Memoir Day 2

  दिन 2: जहाँ सड़क ख़त्म होती है, वहाँ आसमान शुरू होता है 5 दिसंबर 2025 कश्मीर की सुबहें अपनी मर्ज़ी से आती हैं, और उनकी ठंड अपनी मर्ज़ी से रुकती है। मैं तय करके सोया था कि आज भोर के साथ ही उठूँगा। पर जब आँख खुली, तो कमरे की हवा में बर्फ़ की-सी चुभन थी, और रज़ाई की गरमाहट किसी पुराने दोस्त की तरह बाँहें थामे बैठी थी। "बस थोड़ा और", मैंने ख़ुद से कहा। फिर "बस थोड़ा और"। और इसी थोड़े-थोड़े में सुबह की सारी जल्दबाज़ी रज़ाई के भीतर ही पिघल गई। ममता चौक: एक चाय, और एक फ़रिश्ता जब तक ममता चौक पहुँचा, कोहरा सड़कों पर अपनी धुँधली चादर बिछा चुका था और हवा कल से कहीं ज़्यादा तीखी हो चली थी। पर मुझे तो जैसे जाना ही था। कोई अदृश्य डोर मुझे खींच रही थी। बंगाली बाबू ने मुस्कुराकर मेरा हाल पूछा और हाथ में भाप उड़ाती चाय थमा दी। मैं चाय की चुस्कियाँ ले ही रहा था कि उनकी नज़र मेरे पहनावे पर ठहर गई: कार्गो, जूते और एक हल्की-सी जैकेट। वे कुछ पल देखते रहे, फिर धीमे से बोले, "आपको ठंड ज़्यादा लगेगी।" और इतना कहकर वे भीतर चले गए। मैं हैरत से उन्हें ताकता रह गया। भला इतना...

Australia पर India की विजय मात्र एक Test Match में जीत नहीं है

जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मार जाता है उपरोक्त पंक्तियों का टिम पैन से कोई लेना देना नहीं है एवम् Never mess with an Indian इस पंक्ति का ऋषभ पंत से कुछ लेना देना नहीं है लेना देना तो रिकी पॉन्टिंग साहेब का है, जिन्होंने और जिनके चेलों ने एक अकेले से नहीं पूरी टीम से भसड़ लेली, फिर क्या होना था.                                फिर इतिहास रचा गया, ऐसा इतिहास जिसमे underdog समझी जाने वाली टीम जिसके आधे खिलाड़ी डेब्यू कर रहे थे, और इसी के साथ कह के लूंगा वाला गाना भारतीय चेंज रूम में बजा कर, ऑस्ट्रेलिया को आज दूसरी बार ये दिखला दिया कि भारतीय रणबांकुरे आखिर क्यों इतने ऐतिहासिक हैं।                                      पिछली बार जब पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने के एवज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भीख के रूप में फॉलोऑन दिया, तो उनके लिए ये महज और अधिक अपमान देने का या यूं कहे...

जब आपके अंदर काबिलियत हो तो समय आपका स्वयं इंतजार करता है, इतिहास रचवाने के लिए

जब आपके अंदर काबिलियत हो तो समय आपका स्वयं इंतजार करता है, इतिहास रचवाने के लिए      बात उन दिनों की है, भारतीय क्रिकेट टीम 2003 का वर्ल्डकप   फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार रही थी। अकेला पोंटिंग भारी पड़ रहा था, और अंततः पोंटिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर विश्व कप जीत लिया। भारतीय टीम के बड़े बड़े धुरंधर सौरव गांगुली, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, जाहिर खान, मोहम्मद कैफ उस दिन ऐसे बेबस थे जैसे वो दिन बस रिकी पॉन्टिंग के लिए ही बना हो। उन्ही दिनों खड़गपुर रेलवे क्वार्टर में अपने दोस्तों के साथ टीवी पर मैच देख रहा था। सचिन के आउट होने ही वो उठा और चाय बनाने चल दिया। इधर पतीली में चाय उबल रही थी और उधर उसके दिमाग में अपने खेल को आगे बढ़ाने की कोशिशें उबल रही थी। गैस को बढ़ा कर उसने उबलने की गति कुछ और बढ़ाई ही थी कि दोस्तों की खुसुर पुसुर से उसके दिमाग में उबाल बढ़ने लगे। "ई युवरजवा और कैफवा तो अपने महिया के साथ ही खेलत बा ना। पता नहि अपने महिया का नंबर कब लागेल।" वो चुप चाप सुन कर मुस्कुराता रहा और चाय बना कर लाता रहा। ठीक चार साल बाद जब वो आउट हुआ तो भारतीय दर्...

The Metamorphosis book review

समाज लोगों से प्यार तब तक करता है, जब तक वे उसके लिए उपयोगी रहते हैं।   और जैसे ही कोई व्यक्ति उपयोगी होना बंद कर देता है—उसका अस्तित्व भी असहज हो जाता है।   यही वास्तविक भयावहता है काफ्का के "द मेटामॉर्फोसिस" की। ग्रेगर साम्सा रातों‑रात कोई राक्षस नहीं बन जाता।   वह बस एक ऐसा इंसान बन जाता है जो अब काम नहीं कर सकता, कमाई नहीं कर सकता,   परिवार की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकता,   और समाज की उस "सामान्य" दुनिया में फिट नहीं बैठता जो हम सबको थोप देती है।   और अचानक—   उसका अपना कमरा छोटा लगने लगता है,   घर की बातचीत में ठंडक घर कर जाती है,   और वही परिवार जिसने कभी उस पर अपेक्षाएँ और निर्भरता रखी थी,   धीरे‑धीरे उसके बिना जीना सीख जाता है।   काफ्का हमें दिखाते हैं कि   समाज अक्सर मानवता की कीमत नहीं,   बस उत्पादकता की कीमत चुकता है।   जैसे ही कोई व्यक्ति कमज़ोर होता है, बेरोज़गार होता है,   दुखी, अलग, टूटा हुआ—   तो वह बस एक बोझ बन जाता है।   किसी इंसान की जगह एक “समस्या” बन जाता है।   यह सच्चाई हम आ...