आज एक सवाल से शुरू करता हूँ। अगर कोई आपसे कहे कि दो और दो पाँच होते हैं, तो आप क्या करेंगे? हँस देंगे? बहस करेंगे? या चुप रह जाएँगे? और अगर वह आदमी अकेला न हो, बल्कि पूरा तंत्र हो, और आपके पास ख़ुद को सही साबित करने का कोई रास्ता न बचा हो? इसी परिस्थिति को अच्छे से समझने कोआज मैं एक ऐसी ही किताब की बात करने आया हूँ, जॉर्ज ऑरवेल की 1984 । किताब की पहली पंक्ति ही अजीब है: "अप्रैल का एक ठंडा, चमकीला दिन था, और घड़ियों में तेरह बज रहे थे।" तेरह? यहीं ऑरवेल बिना कुछ कहे बता देते हैं कि हम किसी ऐसी दुनिया में आ गए हैं जहाँ कुछ बुनियादी रूप से बिगड़ चुका है। यह दुनिया है ओशिनिया। यहाँ हर दीवार पर एक विशाल चेहरा टँगा है, बिग ब्रदर का, और नीचे लिखा है: "बिग ब्रदर आपको देख रहा है।" हर घर में एक टेलीस्क्रीन है, जो आपको दिखाती भी है और देखती भी है। आप हँसे तो नोट हुआ, आप चुप रहे तो नोट हुआ, और आपके चेहरे पर एक पल की झिझक भी आ गई, तो उसका भी नोट हुआ। हमारा नायक है विंस्टन स्मिथ। कोई हीरो नहीं, एक थका हुआ, पैर में घाव वाला, मामूली सरकारी बाबू। उसका दफ़्तर है "सत्य मंत्र...
क्रिकेट का अश्वत्थामा, के एल राहुल.. 96 के वर्ल्ड कप में विनोद कांबली की आंख में आंसू ये सोचकर आए थे कि,मेरे क्या मेरी टीम के फैंस मुझ पर जरा भी भरोसा नहीं है?क्या मै इनकी निगाह में इतना गिर चुका हू? आज के फाइनल में कुछ ऐसी ही हालत केएल राहुल की भी थी,सोचिए दुनिया का one of the finest player आपके dugout में बैठा हो, और फिर भी आपकी टीम के फैंस को doubt हो रहा हो कि मैच हाथ से निकल जायेगा?पर फैंस का ये बेबुनियाद नहीं था, ये डाउट शुरू हुआ था 23 के फाइनल के दिन से,जिस दिन इस सज्जन आदमी से एक बहुत बड़ी गलती हुई थी।सज्जन आदमी के साथ दिक्कत ये है कि वो थोड़ी सी भी गलती करता है तो उसे सुनाने में लोगो को बहुत मजा आता है। पर सज्जन आदमी के साथ इससे बड़ी दिक्कत ये है, कि छोटी से छोटी गलती दूसरे लोग नोटिस करे न करे, उसके खुद के अंदर एक अदालत चलती रहती है,तब तक जब तक वो उस गलती का हर्जाना न चुका दे।।23 के फाइनल में केएल राहुल से एक गलती हो गई थी, बेचारा अच्छा करने के चक्कर में बहुत बुरा कर बैठा। जबकि इस आदमी के लिए कभी भी सिवाय टीम के,और इस खेल के, दुनिया में कुछ और मायने नहीं रखता। पर उस फाइनल...