सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Suicide Fruiting

इस साल बाज़ार में जितने जामुन दिखाई दे रहे हैं, उतने मैंने पिछले दो दशकों में कभी नहीं देखे। ​जामुन के अक्षरशः ढेर लग रहे हैं (नीचे गिर रहे हैं)। जिन पेड़ों पर पिछले साल इक्का-दुक्का फल आए थे, वे पेड़ भी इस बार जामुन से पटे पड़े हैं। जहाँ फल आए थे, वहाँ अब उन का अंबार लगना शुरू हो गया है। ​आखिर यह सब क्या चल रहा है? ​हमारी दादी/नानी हमेशा कहती थीं कि, "जिस गर्मियों में जामुन के ऐसे ढेर लगते हैं, उस साल सूखा पड़ता है।" ​बुजुर्गों का यह पारंपरिक ज्ञान वनस्पति विज्ञान (Botany) के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सही और सटीक है। विज्ञान में इस दिलचस्प और उतनी ही चौंकाने वाली प्रक्रिया को "मास्टिंग" (Masting) या "स्ट्रेस फ्रूटिंग" (Stress Fruiting) कहा जाता है। ​पेड़ों द्वारा खुद को खत्म करके ज्यादा से ज्यादा फल देने के इस आखिरी प्रयास को कभी-कभी "सुसाइड फ्रूटिंग" (Suicide Fruiting) या "बंपर क्रॉप" भी कहा जाता है। ​यह असल में क्या है और इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं: ​१. 'सर्वाइवल इंस्टिंक्ट' (अस्ति...

भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां जाने के लिए आपको पाकिस्तान का वीज़ा चाहिए

भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां जाने के लिए आपको पाकिस्तान का वीज़ा चाहिए

यह भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जहां आपको इसके परिसर में प्रवेश करने के लिए पाकिस्तान का वीजा लेना होता है - यदि सुरक्षा अधिकारी आपको पासपोर्ट और वीजा के बिना पाते हैं, तो आपको सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Atari Staion
Atari Station

आप पर विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने पर जमानत मिलने में सालों लग जाते हैं।

अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और यह वही स्टेशन है जहां से समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है।

अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, किसी भी भारतीय को बिना वीजा के स्टेशन परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है क्योंकि इस स्टेशन से पाकिस्तान की ट्रेनें चलती हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए, स्टेशन पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों द्वारा भारी पहरा दिया जाता है और कई स्तरों पर जांच की जाती है। रेलवे स्टेशन भी चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है। विदित हो कि अटारी रेलवे स्टेशन ही वो स्टेशन है, जिससे समझौता एक्सप्रेस चलाई गई थी।

  • जानिए अटारी स्टेशन के बारे में दिलचस्प तथ्य

  • अटारी स्टेशन, देश का पहला और एकमात्र रेलवे स्टेशन है, जहां जन के लिए आपके पास पाकिस्तान का वीज़ा होना अनिवार्य है।
  • यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ-साथ ट्रेन में बैठे मुसाफिरों से इजाजत ली जाती है।
  • इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वालों का पासपोर्ट नंबर लिखा जाता है और उन्हें कन्फर्म सीट मिलती है।
  • इस रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनाही है। मुसाफिर को अपना सामान खुद उठाना पड़ता है जिसके लिए स्पेशल ट्रालियां सभी मुसाफिरों के लिए उपलब्ध हैं।
  • अगर ट्रेन लेट होती है, तो दोनो देशों को इसकी जानकारी दी जाती है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please let me know.