सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Laxman VS Karna

 "रामायण के लक्ष्मण या महाभारत के कर्ण में से शक्तिशाली कौन थे?"  आदर के साथ कहना चाहूंगा कि आपका ये प्रश्न ही अनुचित है। पौराणिक पात्रों की तुलना करते समय हम जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वो वही है जो आपने अपने इस प्रश्न में की है। सदा स्मरण रखें कि कभी भी किसी दो के योद्धाओं की तुलना आपस मे ना करें क्योंकि वो तर्कसंगत नही है। बात यहाँ लक्ष्मण और कर्ण की नहीं है, बात ये भी नहीं है कि कर्ण के स्थान पर यहाँ अर्जुन होते, द्रोण होते, भीष्म होते या कोई और। बात ये है कि एक त्रेतायुग के योद्धा की तुलना एक द्वापरयुग के योद्धा से करना ही गलत है। आपको मेरे उत्तर से निराशा हो सकती है क्यूंकि मैं यहाँ लक्ष्मण और कर्ण का कोई भी तुलनात्मक अध्ययन नहीं करने वाला हूँ। इसका एक कारण ये भी है कि लक्ष्मण से कर्ण या अर्जुन की तुलना करना भी वीरवर लक्ष्मण का अपमान होगा। मैं बस ये साफ़ करना चाहता हूँ कि इस प्रकार के कपोलकल्पना से भरे प्रश्न क्यों अनुचित हैं। अगर आप मुझसे सहमत ना हों तो क्षमा चाहूँगा। जब हम अपने धर्मग्रंथों को पढ़ते हैं तो कई ग्रंथों, विशेषकर पुराणों में अलग-अलग युगों के व्यक्तियों के ...

हाइफा युद्ध ! क्या है भारत इजराइल की दोस्ती का ऐतिहासिक राज़ ? Battle of Haifa, A blogpost by Abiiinabu

हाइफा युद्ध !  क्या है भारत इजराइल की दोस्ती का ऐतिहासिक राज़ ? Battle of Haifa

हाल ही में 23 सितंबर को Haifa के युद्ध गई 103 वीं सालगिरह मनाई गई हैं। इस युद्ध का Indiaऔर Israel के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर बहुत ही गहरा प्रभाव है। जिसने इजरायल को एक यहूदी राष्ट्र बनाने में मदद की थी, और इसी युद्ध के कारण भारत और इजरायल के संबंध इतने गहरे और गहरे होते जा रहे हैं। इतिहास की किताबों में खोलकर देखें तो भारत और इजराइल कई वर्षों से एक दूसरे के परम मित्र बनें रहे हैं। इन संबंधों की इतनी सर गर्मी की वजह हाइफा का युद्ध भी है। जो आज से 103 साल पहले इजराइल के हाइफा शहर में लड़ा गया था। आखिर इस युद्ध की वजह क्या थी? और इसमें भारत का क्या संबंध है? इसी विषय पर आज की चर्चा शुरू करते हैं।    

    वर्ष 1918 मैं तात्कालिक Ottomon Empire का एक राज्य फ़िलिस्तीन हुआ करता था।इस फिलिस्तीनी राज्य में समुद्र के किनारे एक शहर था, जिसका नाम था हाइफ़ा । इसी Haifa शहर को ऑटोमन साम्राज्य से आजादी दिलाने के लिए ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने प्रथम विश्वयुद्ध में शत्रुपक्ष के विरुद्ध युद्ध किया था। शत्रु पक्ष जिसमें ऑटोमन साम्राज्य की थल सेना जर्मन सेना और एस्ट्रो हंगेरियन आर्मी सम्मिलित रूप से हाइफा शहर की रक्षा कर रही थी, से युद्ध करते हुए ब्रिटिश भारतीय सेना ने 400 सालों की गुलामी से हाइफा शहर को मुक्त कराया।हाइफा की इस लड़ाई को इतिहास का अंतिम गौरवपूर्ण घुड़सवार युद्ध भी कहा जाता है। “The Last Great Cavalry Campaign in History”.

  • कैवेलरी क्या होती है?

कैवेलरी का अर्थ होता है - घुड़सवार सैनिक। एक घुड़सवार सैनिक का, सबसे मुख्य हथियार 12-15 फिट लम्बा भाला होता है। जिसे Lance भी कहते हैं। इसलिए कैवेलरी  को प्रायः Lancers भी कहा जाता है।

      प्रथम विश्व में अंग्रेजों की तरफ से भारतीय सेना के कई सैनिकों ने हिस्सा लिया। हाइफा के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों में

15th इम्पीरियल सर्विस की कैवेलरी ब्रिगेड में, 5th कैवेलरी डिवीज़न और डेजर्ट माउंटेड कॉर्प्स के साथ हिस्सा लिया था। 

15th इम्पीरियल सर्विस की कैवेलरी ब्रिगेड तीन भारतीय प्रिंसली स्टेट-

जोधपुर, हैदराबाद और मैसूर की संयुक्त थल सेना से मिलकर बनी थी। 


  • हाइफा शहर इतना महत्वपूर्ण क्यों है? 

    HAIFA शहर इस्राइल का एक पोर्ट सिटी है, जो की समुद्र के किनारे बसा है। जिसकी वजह से यह सेनाओं के यातायात एवं रसद व खाद्य पदार्थों की आवाजाही बड़ी सरलता से कर सकता है। इसी वजह से इसकी अहमियत इतनी अधिक बढ़ जाती है। 


मानचित्र के माध्यम से आप इसकी सामरिक स्थिती को समझ सकते हैं-


  • हाइफा के युद्ध का परिणाम? 

    हाइफा का युद्ध 23 सितम्बर 1918 को लड़ा गया था। जिसमें भारतीय सेना की जीत हुई।

और हाइफा 400 साल से अधिक ऑटोमन साम्राज्य की गुलामी से आजाद हुआ।

इस युद्ध में भारतीय सेना ने मात्र 1 घंटे के अंदर अंदर ऑटोमन साम्राज्य की सेना को धूल चटा दी।

लेकिन जहाँ जंग होती है,वहाँ शहादत भी होती है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप

आठ भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए एवं 34 गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्रिटिश इम्पेरिअल सेना की

जोधपुर सेना (जिसे जोधपुर लैंसर्स भी कहा जाता है) के सेनापति मेजर दलपत सिंह शेखावत शहीद हो गए। जिन्हें उनकी शहादत के बाद इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरि यानी आईओएम से सम्मानित किया गया। 


    हाइफा के युद्ध की याद में ब्रिटिश सरकार ने Leonard Jennings की अगुवाई में तीन मूर्ति स्मारक, तीन मूर्ति चौक एवं तीन मूर्ति भवन बनवाए। ब्रिटिश सरकार में ब्रिटिश आर्मी का जर्नल यही रहता था। तीन मूर्ति भवन में ही रहता था।


आजादी के बाद,तीन मूर्ति भवन।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री।पंडित जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक निवास स्थान बना।17 साल के उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के बाद।उन जब उनकी मृत्यु हो गयी।तब उस घर को म्यूजियम में बदल दिया गया।तीन मूर्ति भवन।एवं तीन मूर्ति चौक। ब्रिटिश इंडियन आर्मी के लैंसर्स के संघटकों को प्रदर्शित करता है।जो जोधपुर, हैदराबाद और मैसूर से संबंधित थे। Israel ने हाइफा में हाइफन युद्ध की याद में भारतीय सेना को समर्पित एक स्मारक बनवाया है।


हाइफा के युद्ध में भाग लेने वाली।15 कैवेलरी बाद में भारतीय सेना की 61 वीं कैवेलरी से प्रतिस्थापित कर दी गयी। जो अपना राइजिंग दिवस।23 सितम्बर को हाइफा युद्ध की विजय के उपलक्ष्य में मनाता है।


  • हाइफा के युद्ध का प्रभाव? 

हाइफा के युद्ध के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा Jews को उनके अलग राष्ट्र को दिया गया वादा पूरा होता दिखाई पड़ा।

भारत इजरायल के संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला।

1999 Indo-pak war, Kargil Warमें इजरायल ने भारत को अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध करवाकर अपना पक्ष भारत की ओर मोड़ दिया।

इजरायल में भारत को दूसरा घर मानते हैं।

इजरायली सेना में अनिवार्य सैन्य सेवा के कुछ सालों बाद इजरायली छुट्टी पर भारत ही आते हैं।

 



आपको हमारा आज का पोस्ट कैसा लगा? अगर पसंद आया तो शेयर कीजिये।


धन्यवाद !!!




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please let me know.

Best From the Author

The 2025 Knowledge Stack

  The 2025 Knowledge Stack I read 34 books in 2025. If I had to distill those thousands of pages into 4 life-changing lessons, this is what they would be. 📚👇 1. On Wealth & Wisdom: "The Almanack of Naval Ravikant" This wasn't just a book; it was a manual for the modern world. The biggest takeaway? "Specific knowledge" is your superpower. Build skills that feel like play to you but look like work to others. 2. On Strategy: "Lanka ka Yuddh" by Amish Tripathi ⚔️ A masterclass in how leadership and strategy are inseparable from ethics. It’s a reminder that how you win matters just as much as the win itself. 3. On Mindset: "The Courage to Be Disliked" 🧠 A radical lesson in emotional freedom. Most of our stress comes from trying to meet others' expectations. Real growth starts when you have the courage to be your authentic self, regardless of the "likes". 4. On Discipline: "Make Your Bed" by Admiral William H. McRaven...

काग के भाग बड़े सजनी

  पितृपक्ष में रसखान रोते हुए मिले। सजनी ने पूछा -‘क्यों रोते हो हे कवि!’ कवि ने कहा:‘ सजनी पितृ पक्ष लग गया है। एक बेसहारा चैनल ने पितृ पक्ष में कौवे की सराहना करते हुए एक पद की पंक्ति गलत सलत उठायी है कि कागा के भाग बड़े, कृश्न के हाथ से रोटी ले गया।’ सजनी ने हंसकर कहा-‘ यह तो तुम्हारी ही कविता का अंश है। जरा तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया है बस। तुम्हें खुश होना चाहिए । तुम तो रो रहे हो।’ कवि ने एक हिचकी लेकर कहा-‘ रोने की ही बात है ,हे सजनी! तोड़मोड़कर पेश करते तो उतनी बुरी बात नहीं है। कहते हैं यह कविता सूरदास ने लिखी है। एक कवि को अपनी कविता दूसरे के नाम से लगी देखकर रोना नहीं आएगा ? इन दिनों बाबरी-रामभूमि की संवेदनशीलता चल रही है। तो क्या जानबूझकर रसखान को खान मानकर वल्लभी सूरदास का नाम लगा दिया है। मनसे की तर्ज पर..?’ खिलखिलाकर हंस पड़ी सजनी-‘ भारतीय राजनीति की मार मध्यकाल तक चली गई कविराज ?’ फिर उसने अपने आंचल से कवि रसखान की आंखों से आंसू पोंछे और ढांढस बंधाने लगी।  दृष्य में अंतरंगता को बढ़ते देख मैं एक शरीफ आदमी की तरह आगे बढ़ गया। मेरे साथ रसखान का कौवा भी कांव कांव करता चला आ...

The Legacy of Zinedine Zidane

 जिनेदिन ज़िदान ( हॉट हेडेड लेजेंड) फ्रांस का महान फुटबॉलर जीदान किसी पहचान का मोहताज नही है। जिदान की जर्नी रंगीन नही थी ! दर असल उस के जर्नी की शुरुआत के बारे में बात भी नही होती।बढ़िया प्लेयर हैं लेकिन उल्टी खोपड़ी का है ! अचानक से गुस्सा हो जाता है यही जिदान के बारे में धारणा थी ।फ्रांस में वो लोकप्रिय था लेकिन फ्रांस के अंदर के फुटबॉल विश्व में आज किसी को रुचि नहीं है।आज से तीस साल पहले का सवाल नहीं आता!!नब्बे के दशक में इटली में सिरी ए लीग में मिलान नाम की दो विख्यात कुख्यात टीम का वर्चस्व था।एक जुवे के तौर पर युवेंटीस टीम जिदान को 1996 में साइन करती है ।पिछले दस साल से बस आलोचना की शिकार बनी इस टीम को जिदान लगातार दो बार सिरी ए टाइटल दिलाता है ! 1997 में बलून डोर की रेस में तीसरे स्थान पर आता है तो दुनिया की नजर में ये लड़का आ जाता है! अगले ही साल 1998 में जिदान फ्रांस की टीम को वर्ल्ड कप दिलाता है और बलून डोर भी दिलवाता है।2000 में फ्रांस को यूरो भी जितवा देता है।फिर लिजेंड्री फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड जिदान को रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्राइस में साइन करती है।2002 में जिदान उन्हे च...