सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Indo China war when India defeated China

  1965 में सगत सिंह की जिद से नाथू-ला पर चीनियों का कब्जा नहीं हो पाया था, जिसके कारण भारतीय सेना को टैक्टिकल एडवांटेज मिली हुई थी। चीनी चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकते थे। चीनियों ने बंदूक की जगह लाउडस्पीकर का सहारा लिया। वे लाउडस्पीकर पर हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय सैनिकों को 1962 की हार की याद दिलाते, उनके कपड़ों, कम सुविधाओं, कम वेतन को लेकर ताने मारते। कहते कि देखो, तुम्हारे अफसर तो मजे में एसी ऑफिसों में बैठे रहते हैं, और तुम्हें यहां मरने के लिए भेज दिया गया है।  सगत सिंह ने लाउडस्पीकर का जवाब लाउडस्पीकर से दिया। उन्होंने मैंडेरियन चाइनीज में रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित करने शुरू कर दिए। वो भी लगातार, लूप में।  बात इतनी ही होती तो कोई दिक्कत नहीं थी। पर चीनी जब-तब दौरे पर निकली छोटी फौजी टुकड़ियों (पेट्रोलिंग पार्टीज) से बदसलूकी करते। एक बार तो छिपकर उन्होंने गोली भी चला दी जिससे 17 असम राइफल्स के दो जवान मारे गए। सीमा निर्धारित तो थी नहीं। चीनियों का कहना था कि ये टुकड़ी चीनी क्षेत्र में घुस आई थी। सगत सिंह ने रोज-रोज की इस चिकचिक से परेशान होकर कोर्प्स कमांडर से बात की...

Democracy is in Danger!!! A blogpost by Abiiinabu

 Democracy is in Danger!!

लोकतंत्र खतरे में है !!!

यह हमारे देश की विडम्बना है कि तमिलनाडु के रामेश्वरम की धनुषकोटि में एक नाव चलाने वाले का एक बेटा लोकतंत्र की बदौलत देश की नैया का खवैया बनता है, और उसी बेटे की पुण्यस्मृति में आयोजित कई कार्यक्रमों में अचानक से यह कहा जाने लगा कि लोकतंत्र खतरे में है। पहले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और अब भूतपूर्व उप राष्ट्रपति अचानक से चेते और एक असंवैधानिक कदम उठाते हुए सभी को बोलने लगे कि लोकतंत्र विफल हो चुका है, इस देश में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है और लोकतंत्र अपने जीवन की अंतिम श्वाँसों को बड़ी ही अधीरता से गिन रहा है।

पाठकों इस घटना ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया। यह घटना एक तमाचा थी मेरे जैसे उस प्रत्येक देशवासी के मुँह पर जो यह सोचता था कि भारत विश्व का सबसे बड़ा और शानदार लोकतंत्र है जो हर विभाग में दुनिया की महाशक्तियों को बड़ी टक्कर दे रहा है।

उस तमाचे से हृदय में एक ऐसी पीड़ा हुई जिसे शब्दों में उतारना विवशता हो गया।

लोकतंत्र खतरे में है इस बात को कहने वाले मान्यवर की सम्मति पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए में यह लेख लिख रहा हूँ। लोकतंत्र खतरे में नहीं है, इस बात का सबूत आज का लेख है, यह पत्रिका इस बात की प्रतीक है, देश की उपलब्धियाँ इस बात का प्रतीक है।

लोकतंत्र खतरे में नहीं है क्योंकि हम सवाल पूछते हैं, हम जवाब मांगते हैं, हम हिसाब माँगते हैं। हम अपना नेता खुद चुनते हैं, महलों की औलादें हमारी तकदीर नहीं लिखतीं, हम अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। हम बोल सकते हैं, हमारी उंगलियाँ ऊपर उठ सकती हैं, हमारी मुट्ठियाँ तन सकती है, हमारे हाथ नारों के साथ लहरा सकते हैं। हमारा दिल बेखौफ होकर धड़कता है, हमारे होंठ खुलते हैं, हमारी जबान मचलती है, हमारा सिर इंकार में भी हिल सकता है, हम आँखों में आँखें डालकर बात कर सकते हैं।

हमारी जबानें कतरी नहीं जाती, हमारी आहे चीत्कार बनती हैं, चीत्कारों से हुँकार बनती है, हुँकारों से सरकार बनती है। हम सरकार बना सकते हैं, हम सरकार गिरा सकते हैं, हम सरकारें बन सकते हैं। हमारी सरकारें हमारी होती हैं, कोई गोली, कोई बंदूक, कोई सिपाही नहीं है। सच कहने की कोई मनाही नहीं है, जुल्म का चक्कर और तबाही नहीं है। हम पर तुम पर तरसजवाही नहीं है।

हम चीन के थियान्वेन्चोक के छात्रों की तरह लोहे के टैंकों तले कुचले नहीं जाते।

 हम प्योंयांग के लोगों की तरह फौजियों के जूते तले रौंदे नहीं जाते।

 कोई 30 सेंटीमीटर का बारूद का गोला हमारी आवाजें दबा नहीं देता।

 कोई सनकी राजा सवाल पूछने पर हमारा गला घोंटने का या जिन्दा जला देने का हुक्म नहीं दे देता

हम नाराज हो सकते हैं, हम गुस्सा दिखा सकते हैं, हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा होता है। हम सत्ताधीशों पर भड़कते हैं तो सिंहासन खाली करो कि जनता आती है" कह सकते हैं। हम हुकुमतें बदलते हुए छाती ठोक पर यह कहते हैं कि -

“जो आज सलीहतें मसलब हैं कल नहीं होगे

किरायेदार है ज्यादती मकां थोड़े ही है।

हर किसी का खून है शामिल इस मिट्टी में

किसी के बाप का हिन्दुस्तां थोड़े ही है।

आज भी लोकतंत्र विफल नहीं हुआ है सरकार के प्रयास के रूप में लोकतंत्र विफल नहीं हुआ है, लोकतंत्र खतरे में नहीं है। इस बात का सबूत उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच का फर्क है। इस भारत- पाकिस्तान के बीच का फर्क है। चीन में व्यक्ति की स्वतंत्रता और अमेरिका में व्यक्ति की स्वतंत्रता का फर्क है, बढ़ते हुए भारत और कंक्रीट के जंगल और GDP और Percapita के उछलते हुए आंकड़े ही सबकुछ नहीं होते, आत्मीयत भी कोई चीज होती है। हमें दमड़ी हासिल करने के चक्कर में चमड़ी नहीं खोनी है। विकास की गति में लोकतंत्र कछुआ हो सकता है, लेकिन जीत भी तो कछुए की ही होती है।

मान्यवरों द्वारा दिये जाने वाले तर्क सरकारों की विफलता के तर्क है कल के भार की विफलता के तर्क है, जमूरों को जिल्लेइलाही बना देने वाली जनता की विफलता के तर्क हैं। लोकतंत्र खतरे में नहीं है। लोकतंत्र को खतरे में बता देना बेहद आसान है, लेकिन उसका विकल्प प्रस्तुत कर पाना बेहद कठिन है। मैं मानता हूँ कि लोकतंत्र में खामियाँ हैं लेकिन सरकार के मौजूदा प्रकारों में यह सर्वश्रेष्ठ प्रकार है। सरकार के प्रकार से भी कहीं आगे जाकर लोकतंत्र एक धर्म है, धर्मो रक्षति रक्षतः लोकतंत्र एक धर्म है, धर्म नाम से आपत्ति हो तो कह लीजिए कि लोकतंत्र एक जीवनशैली है। हमें इसे अपनाना ही होगा क्योंकि लोकतंत्र हमारा भविष्य है हम लोकतंत्र के अलावा कुछ नहीं हो सकते। हमें लोकतंत्र पर चलते ही जाना है, खामियों दूर होने तक चलते ही जाना है क्योंकि

समर शेष है, समर शेष है समर शेष है

इस स्वराज्य को सत्य बनाना होगा, लोकतंत्र को अपनाना ही होगा क्योंकि

समर शेष है समर शेष है समर शेष है

जिसका है यह विन्यास उसको सब तक पहुंचाना होगा

क्योंकि समर शेष है समर शेष है समर शेष हैं।

                                                                            - Abiiinabu

टिप्पणियाँ

Best From the Author

The 2025 Knowledge Stack

  The 2025 Knowledge Stack I read 34 books in 2025. If I had to distill those thousands of pages into 4 life-changing lessons, this is what they would be. 📚👇 1. On Wealth & Wisdom: "The Almanack of Naval Ravikant" This wasn't just a book; it was a manual for the modern world. The biggest takeaway? "Specific knowledge" is your superpower. Build skills that feel like play to you but look like work to others. 2. On Strategy: "Lanka ka Yuddh" by Amish Tripathi ⚔️ A masterclass in how leadership and strategy are inseparable from ethics. It’s a reminder that how you win matters just as much as the win itself. 3. On Mindset: "The Courage to Be Disliked" 🧠 A radical lesson in emotional freedom. Most of our stress comes from trying to meet others' expectations. Real growth starts when you have the courage to be your authentic self, regardless of the "likes". 4. On Discipline: "Make Your Bed" by Admiral William H. McRaven...

The Saga of Justice Radha Binod Pal

  एक कहानी,जिसे जापान याद रखता है, लेकिन भारत भूल चुका है। वह दिन था 12 नवम्बर 1948 टोक्यो के बाहरी इलाके में स्थित एक बड़े से घर में इतिहास रचने बदलने की तैयारी  थी। द्वितीय विश्व युद्ध में पराजय के बाद जापान के 55 युद्धबंदियों पर मुकदमा चल रहा था। इनमें तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री तोजो भी शामिल थे।  इनमें से 28 को क्लास A यानी क्राइम्स अगेंस्ट पीस का दोषी माना गया था। दोष सिद्ध होने पर केवल एक ही सज़ा थी मृत्युदंड की। दुनिया भर से आए 11 अंतरराष्ट्रीय जज एक-एक कर अपना फैसला सुना रहे थे कि ये दोषी है…  अचानक अदालत में उस समय एक भारी और स्पष्ट आवाज़ गूँजी not guilty दोषी नहीं हैं.. पूरा कक्ष सन्न रह गया, आखिर ये अकेली असहमति किसकी थी। यह आवाज़ थी भारत के न्यायाधीश राधा बिनोद पाल की।वे उन 11 जजों के पैनल में मौजूद तीन एशियन जजों में से एक थे,जिनको इस टोक्यो ट्रायल में जापान के वार क्राइम में सजा देने के लिए नियुक्त किया गया था।उन्होंने विजेता देशों द्वारा किए जा रहे Victors’ Justice के विरुद्ध अकेले खड़े होकर असहमति दर्ज की। उनकी जीवनी भी बहुत रोचक है। 1886 में बंगाल ...

हवन कुंड और सामग्री

पंडित जी द्वारा करवाई जाने वाली पूजा में बैठ तो जाते हैं लेकिन सोच हमारी ही रहती है.... पंडितजी ने सबको हवन में शामिल होने के लिए बुलाया।  सबके सामने हवन सामग्री रख दी गई  पंडितजी मंत्र पढ़ते और कहते, “स्वाहा ।” लोग चुटकियों से हवन सामग्री लेकर अग्नि में डाल देते.. गृह मालिक को स्वाहा कहते ही अग्नि में घी डालने की ज़िम्मेदीरी सौंपी गई  हर व्यक्ति थोड़ी सामग्री डालता, इस आशंका में कि कहीं हवन खत्म होने से पहले ही सामग्री खत्म न हो जाए...  गृह मालिक भी बूंद-बूंद घी डाल रहे थे । उनके मन में भी डर था कि घी खत्म न हो जाए । मंत्रोच्चार चलता रहा, स्वाहा होता रहा और पूजा पूरी हो गई.... सबके पास बहुत सी हवन सामग्री बची रह गई । "घी तो आधा से भी कम इस्तेमाल हुआ था ।" हवन पूरा होने के बाद पंडितजी ने कहा कि आप लोगों के पास जितनी सामग्री बची है, उसे अग्नि में डाल दें । गृह स्वामी से भी उन्होंने कहा कि आप इस घी को भी कुंड में डाल दें । एक साथ बहुत सी हवन सामग्री अग्नि में डाल दी गई ।  सारा घी भी अग्नि के हवाले कर दिया गया,पूरा घर धुंए से भर गया ।  वहां बैठना मुश्किल हो ग...

Indo China war when India defeated China

  1965 में सगत सिंह की जिद से नाथू-ला पर चीनियों का कब्जा नहीं हो पाया था, जिसके कारण भारतीय सेना को टैक्टिकल एडवांटेज मिली हुई थी। चीनी चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकते थे। चीनियों ने बंदूक की जगह लाउडस्पीकर का सहारा लिया। वे लाउडस्पीकर पर हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय सैनिकों को 1962 की हार की याद दिलाते, उनके कपड़ों, कम सुविधाओं, कम वेतन को लेकर ताने मारते। कहते कि देखो, तुम्हारे अफसर तो मजे में एसी ऑफिसों में बैठे रहते हैं, और तुम्हें यहां मरने के लिए भेज दिया गया है।  सगत सिंह ने लाउडस्पीकर का जवाब लाउडस्पीकर से दिया। उन्होंने मैंडेरियन चाइनीज में रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित करने शुरू कर दिए। वो भी लगातार, लूप में।  बात इतनी ही होती तो कोई दिक्कत नहीं थी। पर चीनी जब-तब दौरे पर निकली छोटी फौजी टुकड़ियों (पेट्रोलिंग पार्टीज) से बदसलूकी करते। एक बार तो छिपकर उन्होंने गोली भी चला दी जिससे 17 असम राइफल्स के दो जवान मारे गए। सीमा निर्धारित तो थी नहीं। चीनियों का कहना था कि ये टुकड़ी चीनी क्षेत्र में घुस आई थी। सगत सिंह ने रोज-रोज की इस चिकचिक से परेशान होकर कोर्प्स कमांडर से बात की...

The Justice Verma Incident

 हास्य व्यंग्य : वाह रे न्याय....!! फायर ब्रिगेड के ऑफिस में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना जो मिली थी उन्हें। आग भी कहां लगी ? दिल्ली हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश “फलाने वर्मा” के सरकारी बंगले में..! घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए । "माई लॉर्ड" के बंगले में आग ! हे भगवान ! अब क्या होगा ? एक मिनट की भी अगर देर हो गई तो माई लॉर्ड सूली पर टांग देंगे ! वैसे भी माई लॉर्ड का गुस्सा सरकार और सरकारी कर्मचारियों पर ही उतरता है। बाकी के आगे तो ये माई लॉर्ड एक रुपए की हैसियत भी नहीं रखते हैं जिसे प्रशांत भूषण जैसे वकील भरी कोर्ट में उछालते रहते हैं।  बेचारे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक साथ कई सारी फायर ब्रिगेड लेकर दौड़ पड़े और आनन फानन में आग बुझाने लग गए। अचानक एक फायर ऑफिसर की नजर सामने रखे नोटों के बंडलों पर पड़ी। वह एक दम से ठिठक गया। उसके हाथ जहां के तहां रुक गए..!! नोट अभी जले नहीं थे..!! लेकिन दमकल के पानी से खराब हो सकते थे.. इसलिए उसने फायर ब्रिगेड से पानी छोड़ना बंद कर दिया और दौड़ा दौड़ा अपने बॉस के पास गया...  "बॉस...!    म...