सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Indo China war when India defeated China

  1965 में सगत सिंह की जिद से नाथू-ला पर चीनियों का कब्जा नहीं हो पाया था, जिसके कारण भारतीय सेना को टैक्टिकल एडवांटेज मिली हुई थी। चीनी चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकते थे। चीनियों ने बंदूक की जगह लाउडस्पीकर का सहारा लिया। वे लाउडस्पीकर पर हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय सैनिकों को 1962 की हार की याद दिलाते, उनके कपड़ों, कम सुविधाओं, कम वेतन को लेकर ताने मारते। कहते कि देखो, तुम्हारे अफसर तो मजे में एसी ऑफिसों में बैठे रहते हैं, और तुम्हें यहां मरने के लिए भेज दिया गया है।  सगत सिंह ने लाउडस्पीकर का जवाब लाउडस्पीकर से दिया। उन्होंने मैंडेरियन चाइनीज में रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित करने शुरू कर दिए। वो भी लगातार, लूप में।  बात इतनी ही होती तो कोई दिक्कत नहीं थी। पर चीनी जब-तब दौरे पर निकली छोटी फौजी टुकड़ियों (पेट्रोलिंग पार्टीज) से बदसलूकी करते। एक बार तो छिपकर उन्होंने गोली भी चला दी जिससे 17 असम राइफल्स के दो जवान मारे गए। सीमा निर्धारित तो थी नहीं। चीनियों का कहना था कि ये टुकड़ी चीनी क्षेत्र में घुस आई थी। सगत सिंह ने रोज-रोज की इस चिकचिक से परेशान होकर कोर्प्स कमांडर से बात की...

Harry Potter, Hagrid and Father's Day, a blogpost by Abiiinabu

     जो लोग हैरी पॉटर को जानते हैं, उनके लिए एक सवाल है और जो लोग हैरी पॉटर को नहीं जानते तो या तो वो 90 के दशक से पहले पैदा हुए हैं या वो इस दुनिया के नहीं हैं। तो वो लोग पहले किताब पढ़ लें, या अगर ये कठिन काम लग रहा हो तो काम से काम मूवीज तो देख ही लें, नहीं तो शायद मामला ऊपर से चला जाये और मैं ये कतई नहीं चाहता कि पूरी रामायण ख़तम होने के बाद आप मुझसे पूछने कि सीता किसका बाप था ( खीं खीं खीं)।  हाँ तो बात ये हैं कि जे के रोलिंग कि लिखी हैरी पॉटर की  सात किताबों के बाद एक और किताब आई थी जिसका नाम था cursed child।  उसमे एक बात पता चली कि हैरी पॉटर ने हॉगवर्ड्स की लड़ाई के बाद जेनी से शादी कर ली थी और उसके तीन बच्चे हुए।  यहाँ तक सब ठीक है, लेकिन नाम मुझे ऐसे लगे जैसे हैरी पॉटर पता नहीं क्यों ये भूल गया कि उसकी लाइफ में कई लोगों के बीच कुछ ऐसे भी लोग थे जो उसपर भरोसा करते थे। बच्चों के नाम रखे गए थे जेम्स सेरियस पॉटर, एल्बस सेवेरस पॉटर और लूना लिली पॉटर।  शायद इन लोगों का हैरी कि जिंदगी पर व्यापक प्रभाव था।  जेम्स, हैरी के पापा थे जिनको हैरी ने कभी देखा नहीं, सेरियस जेम्स के दोस्त थे और हैरी के गॉडफादर थे जो उसको बचाते बचाते चल बसे, एल्बस हॉगवर्ड्स के प्रिंसिपल थे और सेवेरस उसके माँ के प्रेमी थे जो पूरी ज़िन्दगी हैरी को दुश्मनी दिखा कर उसी को बचाते रहे।  लूना लवगुड हैरी कि दोस्त थी और उसको साथ देती थी तब जब हर्माइनी और रॉन भी नहीं देते थे, लिली हैरी कि माँ का नाम था जो उससे कभी मिल ही नहीं पाई। लेकिन इन सबके बीच एक हैग्रिड भी था जो हैरी को उसकी मौसी की कैद से छुड़ा कर लाया था और हैरी को शुरुआती दिनों में भरोसा दिखता रहा। 

     शायद ये आपको अजीब न लगे लेकिन हैरी को जब सभी पनौती मानते थे तब एक हैग्रिड ही थे जिसने उसपर सबसे पहले भरोसा दिखाया था, ऐसा हैरी ने भी माना है। हैग्रिड ने ही हैरी को एक पिता ही तरह सुविधा दी की वो भी अपनी जीवन में आगे बढे।  एक हैरी ने अपने एक भी बच्चे का नाम हैग्रिड के नाम पर नहीं रखा।  शायद वो ये भूल गया की जिन लोगों को आज वो इतना मानता है वो उसको हैग्रिड की वजह से ही मिले हैं।  अगर उस रात हैरी को लेने हैग्रिड नहीं जाते तो शायद हैरी कभी हॉगवर्ड्स नहीं जा पाता और उन लोगो से नहीं मिल पता जिनको वो आज इतना मानता है। 

        हम लोग भी अपनी अपनी जिंदगी ने हैरी की तरह हैं, जो लोग हमको आगे बढ़ने के रस्ते बताते हैं जिनपर चढ़ कर हम आगे ऊँचाइयों पर बढ़ते हैं जिनकी वजह से आज के हमारे सम्बन्ध और व्यवहार फल फूल रहे हैं उनकी बुनियाद को ही भूल जा रहे हैं।  इंसान कुछ भी शुरू करे कोई भी काम उसको सबसे पहले सिर्फ हौसला चाहिए होता है और जिस हौसले की वजह से उसका काम बढ़ चलता है, वो उसी को भूल जाता है।  एक बार एक लाइन पढ़ी थी कहीं कि "यदि आपने किसी का सच्चे दिल से अच्छा किया हो और बदले में उसी इंसान में आपका बुरा न किया और निश्चित तौर पर आपके अच्छा करने में कोई न कोई कमी रह गई होगी"। हमारे पिता भी उन्ही चुनिंदा लोगों में से होते हैं जो हमेशा आपको दुनिया की अच्छाई  ही दिखाएंगे। हैग्रिड का हैरी और हर्माइनी को समझाना, उनको वही कम्फर्ट जोन देना एक पिता के स्नेह के लक्षण हैं।  भले ही आज हैरी पॉटर दुनिया की सबसे बड़ी किताब ब्रांड है लेकिन ये बेसिक समझ न देना उसकी सबसे बड़ी कमी है।  

         शायद उस दिन हैग्रिड कि जगह हैरी लो लेने कोई और जाता लेकिन हैरी के साथ जितना लगाव हैग्रिड ने निभाया उतना शायद कोई और नहीं पाता।  हैग्रिड ने हैरी का साथ तब दिए जब उसके पास कोई भी नहीं था, जेनी भी नहीं।  शायद हैरी को याद रखना चाहिए था कि बुरे वक़्त में जो साथ देता है वही सच्चा दोस्त है और जो बुरे वक़्त को बदल देता है वही पिता होता है।  हमारे जीवन में पिता का रोले शायद हमको पता भी न हो, लेकिन उनके प्रयासों के बिना हमारे जीवन कि कल्पना भी दुष्कर है। हम कुछ भी काम शुरू करें पिता कभी ये नहीं चाहते कि उसमे व्यवधान पड़े।  कभी वो स्नेप की तरह हमको बुरा बनकर हमारा ही भला करते रहेंगे, कभी अपनी चिंता न करते हुए हमारे लिए अपनी शौक छोड़ देंगे सेरियस की तरह और जब हमारे पास कोई नहीं होगा तब हैग्रिड की तरह हमको हिम्मत देंगे।


हिम्मत देना और समस्या का हल ढूंढने में मदद करना मुझे तो सबसे महत्वपूर्ण लगता है।  आपको क्या लगता है, कमेंट में बताइयेगा ज़रूर।  वैसे हैरी पॉटर न ही बने हम तो अच्छा है, क्यूंकि हैग्रिड यदि अपना फायदा देखता तो उसको उस लकड़ी के जीने के नीचे बनी छोटी सी अलमारी में से कभी निकलता ही नही। 


पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनायें आप सभी को, शायद आप लोग सहमत हों या न हो, यदि सहमत हैं तो धन्यवाद और यदि सहमत नही है तो कमेंट बॉक्स खुला ही है।

-Abiiinabu


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubt please let me know.

Best From the Author

The 2025 Knowledge Stack

  The 2025 Knowledge Stack I read 34 books in 2025. If I had to distill those thousands of pages into 4 life-changing lessons, this is what they would be. 📚👇 1. On Wealth & Wisdom: "The Almanack of Naval Ravikant" This wasn't just a book; it was a manual for the modern world. The biggest takeaway? "Specific knowledge" is your superpower. Build skills that feel like play to you but look like work to others. 2. On Strategy: "Lanka ka Yuddh" by Amish Tripathi ⚔️ A masterclass in how leadership and strategy are inseparable from ethics. It’s a reminder that how you win matters just as much as the win itself. 3. On Mindset: "The Courage to Be Disliked" 🧠 A radical lesson in emotional freedom. Most of our stress comes from trying to meet others' expectations. Real growth starts when you have the courage to be your authentic self, regardless of the "likes". 4. On Discipline: "Make Your Bed" by Admiral William H. McRaven...

The Saga of Justice Radha Binod Pal

  एक कहानी,जिसे जापान याद रखता है, लेकिन भारत भूल चुका है। वह दिन था 12 नवम्बर 1948 टोक्यो के बाहरी इलाके में स्थित एक बड़े से घर में इतिहास रचने बदलने की तैयारी  थी। द्वितीय विश्व युद्ध में पराजय के बाद जापान के 55 युद्धबंदियों पर मुकदमा चल रहा था। इनमें तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री तोजो भी शामिल थे।  इनमें से 28 को क्लास A यानी क्राइम्स अगेंस्ट पीस का दोषी माना गया था। दोष सिद्ध होने पर केवल एक ही सज़ा थी मृत्युदंड की। दुनिया भर से आए 11 अंतरराष्ट्रीय जज एक-एक कर अपना फैसला सुना रहे थे कि ये दोषी है…  अचानक अदालत में उस समय एक भारी और स्पष्ट आवाज़ गूँजी not guilty दोषी नहीं हैं.. पूरा कक्ष सन्न रह गया, आखिर ये अकेली असहमति किसकी थी। यह आवाज़ थी भारत के न्यायाधीश राधा बिनोद पाल की।वे उन 11 जजों के पैनल में मौजूद तीन एशियन जजों में से एक थे,जिनको इस टोक्यो ट्रायल में जापान के वार क्राइम में सजा देने के लिए नियुक्त किया गया था।उन्होंने विजेता देशों द्वारा किए जा रहे Victors’ Justice के विरुद्ध अकेले खड़े होकर असहमति दर्ज की। उनकी जीवनी भी बहुत रोचक है। 1886 में बंगाल ...

हवन कुंड और सामग्री

पंडित जी द्वारा करवाई जाने वाली पूजा में बैठ तो जाते हैं लेकिन सोच हमारी ही रहती है.... पंडितजी ने सबको हवन में शामिल होने के लिए बुलाया।  सबके सामने हवन सामग्री रख दी गई  पंडितजी मंत्र पढ़ते और कहते, “स्वाहा ।” लोग चुटकियों से हवन सामग्री लेकर अग्नि में डाल देते.. गृह मालिक को स्वाहा कहते ही अग्नि में घी डालने की ज़िम्मेदीरी सौंपी गई  हर व्यक्ति थोड़ी सामग्री डालता, इस आशंका में कि कहीं हवन खत्म होने से पहले ही सामग्री खत्म न हो जाए...  गृह मालिक भी बूंद-बूंद घी डाल रहे थे । उनके मन में भी डर था कि घी खत्म न हो जाए । मंत्रोच्चार चलता रहा, स्वाहा होता रहा और पूजा पूरी हो गई.... सबके पास बहुत सी हवन सामग्री बची रह गई । "घी तो आधा से भी कम इस्तेमाल हुआ था ।" हवन पूरा होने के बाद पंडितजी ने कहा कि आप लोगों के पास जितनी सामग्री बची है, उसे अग्नि में डाल दें । गृह स्वामी से भी उन्होंने कहा कि आप इस घी को भी कुंड में डाल दें । एक साथ बहुत सी हवन सामग्री अग्नि में डाल दी गई ।  सारा घी भी अग्नि के हवाले कर दिया गया,पूरा घर धुंए से भर गया ।  वहां बैठना मुश्किल हो ग...

Indo China war when India defeated China

  1965 में सगत सिंह की जिद से नाथू-ला पर चीनियों का कब्जा नहीं हो पाया था, जिसके कारण भारतीय सेना को टैक्टिकल एडवांटेज मिली हुई थी। चीनी चाह कर भी आगे नहीं बढ़ सकते थे। चीनियों ने बंदूक की जगह लाउडस्पीकर का सहारा लिया। वे लाउडस्पीकर पर हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय सैनिकों को 1962 की हार की याद दिलाते, उनके कपड़ों, कम सुविधाओं, कम वेतन को लेकर ताने मारते। कहते कि देखो, तुम्हारे अफसर तो मजे में एसी ऑफिसों में बैठे रहते हैं, और तुम्हें यहां मरने के लिए भेज दिया गया है।  सगत सिंह ने लाउडस्पीकर का जवाब लाउडस्पीकर से दिया। उन्होंने मैंडेरियन चाइनीज में रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित करने शुरू कर दिए। वो भी लगातार, लूप में।  बात इतनी ही होती तो कोई दिक्कत नहीं थी। पर चीनी जब-तब दौरे पर निकली छोटी फौजी टुकड़ियों (पेट्रोलिंग पार्टीज) से बदसलूकी करते। एक बार तो छिपकर उन्होंने गोली भी चला दी जिससे 17 असम राइफल्स के दो जवान मारे गए। सीमा निर्धारित तो थी नहीं। चीनियों का कहना था कि ये टुकड़ी चीनी क्षेत्र में घुस आई थी। सगत सिंह ने रोज-रोज की इस चिकचिक से परेशान होकर कोर्प्स कमांडर से बात की...

The Justice Verma Incident

 हास्य व्यंग्य : वाह रे न्याय....!! फायर ब्रिगेड के ऑफिस में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना जो मिली थी उन्हें। आग भी कहां लगी ? दिल्ली हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश “फलाने वर्मा” के सरकारी बंगले में..! घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए । "माई लॉर्ड" के बंगले में आग ! हे भगवान ! अब क्या होगा ? एक मिनट की भी अगर देर हो गई तो माई लॉर्ड सूली पर टांग देंगे ! वैसे भी माई लॉर्ड का गुस्सा सरकार और सरकारी कर्मचारियों पर ही उतरता है। बाकी के आगे तो ये माई लॉर्ड एक रुपए की हैसियत भी नहीं रखते हैं जिसे प्रशांत भूषण जैसे वकील भरी कोर्ट में उछालते रहते हैं।  बेचारे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक साथ कई सारी फायर ब्रिगेड लेकर दौड़ पड़े और आनन फानन में आग बुझाने लग गए। अचानक एक फायर ऑफिसर की नजर सामने रखे नोटों के बंडलों पर पड़ी। वह एक दम से ठिठक गया। उसके हाथ जहां के तहां रुक गए..!! नोट अभी जले नहीं थे..!! लेकिन दमकल के पानी से खराब हो सकते थे.. इसलिए उसने फायर ब्रिगेड से पानी छोड़ना बंद कर दिया और दौड़ा दौड़ा अपने बॉस के पास गया...  "बॉस...!    म...