सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्म फल तो भोगना ही पड़ेगा

 महाभारत के भयंकर नरसंहार के बाद पुत्र-वियोग में तड़पती गांधारी जब श्रीकृष्ण को शाप देने के लिए आगे बढ़ती हैं, तब श्रीकृष्ण शांत स्वर में कहते हैं— माते!  मैं शोक, मोह और पीड़ा—इन सबसे परे हूँ, न मुझे विजय का गर्व है, न पराजय का विषाद, न मुझे सम्मान बाँधता है, न अपमान। न जीवन, न मृत्यु—किसी में मैं आबद्ध नहीं हूँ। मैं न सत्य में बँधा हूँ, न असत्य में.. काल और महाकाल—दोनों मेरे अधीन हैं; मैं उन्हीं के माध्यम से अपने कार्य सिद्ध कराता हूँ। हे माता, यह युद्ध अवश्यम्भावी था। जो चले गए हैं, उनके लिए विलाप मत करो। जो शेष हैं—उन्हें स्वीकारो। वर्तमान को अपनाओ, क्योंकि अतीत का शोक ही दुख का मूल है.. कृष्ण की वाणी सुनकर गांधारी विलाप करती हुई कह उठती हैं.. कृष्ण…! तुम यह सब कह सकते हो, क्योंकि तुम माँ नहीं हो। तुम क्या जानो एक माँ की ममता क्या होती है? तुम क्या समझो पुत्र-शोक की असहनीय पीड़ा? तुम मोह-त्याग और ज्ञान की बातें करते हो, तो जाओ—अपनी माता देवकी से पूछो कि पुत्र-वियोग क्या होता है! पूछना उनसे— कैसा लगता था जब कंस एक-एक कर उसके कलेजे के टुकड़े छीन लेता था.. जब उसका दूध उतरता थ...

Why Jaipur Metro Failed? जयपुर मेट्रो क्यों फेल हो गई| A blogpost by Abiiinabu

wHY JAIPUR METRO FAIL
जयपुर मेट्रो, भारत का छठा मेट्रो सिटी है। जयपुर से पहले भारत में कोलकाता दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और गुरुग्राम में ही मेट्रो सेवा उपलब्ध थी। जैसा कि सबको पता ही है कि जयपुर भारत का सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला शहर है। जिसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। इसी कारण जयपुर को पिंक लाइन स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर की मेट्रो दो कारणों से बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है-
1. देश की पहली थ्री एलिवेटेड लाइन
2. और दूसरा इसको बनाने में आने वाला खर्चा 

क्या आपको पता था कि जयपुर मेट्रो को बनाने के लिए 3150 करोड रुपए का बजट पास हुआ था।
यह दोनों खूबियां होने के बाद भी जयपुर मेट्रो बुरी तरह से फेल हो गई।

जयपुर मेट्रो बनाने का सबसे बड़ा कारण यह था कि जयपुर शहर में पर्यटकों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी, औद्योगिकरण हो रहा था और जनसंख्या भी बढ़ रही थी। जिसका असर वहां की ट्रांसपोर्ट लाइन पर जोरो से पड़ रहा था। यातायात को संभालने के लिए और उद्योगों एवं पर्यटकों को आपस में उलझने से बचाने के लिए जयपुर में मेट्रो सेवा का प्रस्ताव लाया गया। साल 2010 में जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जयपुर में मेट्रो रेल बनवाने के लिए एक प्रस्ताव दिया। 24 फरवरी 2011 को जयपुर में मेट्रो रेल का काम शुरू हो गया। जयपुर मेट्रो को दो भागों में बनाया गया भाग 1 में बड़ी लाइन और  दूसरे में छोटी लाइन को बनाया गया। इन दोनों बड़ी छोटी लाइनों को मिलाकर कुल 12 किलोमीटर के क्षेत्र को मेट्रो से जोड़ा गया। जिसका पहला फेस 2015 में बनकर तैयार हो गया और दूसरा फेस 2020 में बनकर तैयार हुआ।
लेकिन जो सोचकर जयपुर मेट्रो बनाई गई थी परिणाम उसके उलट हुए। आखिर शहर का औद्योगिकरण बढ़ती जनसंख्या और तमाम पर्यटकों के होने के बावजूद भी जयपुर मेट्रो क्यों फेल हो गई इस बारे में चर्चा करते हैं।

1. कम जनसंख्या Low Population 

CAG के एक सर्वे के मुताबिक किसी भी शहर में मेट्रो सेवा को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए  शहर की जनसंख्या कम से कम 40 लाख होनी चाहिए। लेकिन 2011 में जब जयपुर मेट्रो का काम शुरू किया गया तब जयपुर की आबादी मात्र 23 लाख की थी मतलब की लगभग आधी आबादी को ध्यान में रखकर ही मेट्रो का काम शुरू किया जा रहा था। जिसके हिसाब से जयपुर मेट्रो को 2025 से पहले शुरू नहीं किया जाना था, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए इस रिपोर्ट को दरकिनार किया गया और जयपुर मेट्रो की शुरुआत की गई।
JAIPUR METRO

इसी रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो स्टेशन के आसपास की जनसंख्या का घनत्व 15 हज़ार का होना चाहिए था। एक इन जयपुर के अंदर उस वक्त जनसंख्या घनत्व मात्र साढ़े छह हजार लोग प्रति किलोमीटर था।

2. गलत समय सारणी Wrong Time Table

कोई भी मेट्रो तभी सफल हो सकती है जब जनसंख्या का एक बड़ा भाग उसे इस्तेमाल करें। और जनसंख्या के इस्तेमाल करने के लिए मेट्रो को जनसंख्या की कामकाजी समय सारणी को ध्यान में रखकर ही अपना शेड्यूल बनाया जाना चाहिए। रेलवे स्टेशन बस स्टॉप इत्यादि जगहों पर सबसे ज्यादा भीड़ सुबह और रात में ही होती है। लेकिन जयपुर मेट्रो की सबसे पहली रेल सुबह 7:30 बजे चलती थी और आखिरी रात के 9:00 बजे। इसकी वजह से यात्रियों का पीक टाइम मेट्रो मैच नहीं कर पा रही थी।

3. सही कनेक्टिविटी का अभाव Lack of Proper Connectivity

जयपुर मेट्रो की कनेक्टिविटी इस हद तक खराब थी कि यदि किसी इंसान को मेट्रो का सफर करना है तो उसे विशेष रूप से अपने घर से मेट्रो स्टेशन जाना पड़ेगा। वहां जाकर उसे तकरीबन आधा घंटा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि दो ट्रेनों के बीच में समय बहुत लगता था। उसके बाद मेट्रो में बैठ कर एक स्टेशन पर उतरना पड़ेगा जहां से मुख्य बाजार अथवा अपने गंतव्य तक जाने के लिए अलग से एक रिक्शा अथवा ऑटो करना पड़ेगा। जिसकी वजह से व्यक्तियों का समय और रुपया दोनों अधिक लग रहा था जो मेट्रो संचालन के लिए ठीक नहीं है।
इन्ही कारणों की वजह से जयपुर मेट्रो फेल हो गई है।

जयपुर मेट्रो को शुरू ही क्यों किया गया?

CAG की एक रिपोर्ट के हिसाब से जयपुर मेट्रो अब अपना खर्चा तक स्वयं नहीं निकाल सकती। अपेक्षाओं के हिसाब से जयपुर मेट्रो में 20% से भी कम लोग बैठे हैं। 18.87 करोड़ को कमाई इस मेट्रो सेवा से हुई है। जो इसको चलाने में खर्च होने वाले 85.56 करोड़ की पूंजी से भी कम हैं। इतना सब कुछ पता होने के बावजूद भी राजनैतिक कारणों की वजह से जयपुर मेट्रो को चालू किया गया। अगर हम जयपुर मेट्रो के मानचित्र को देखें तो पाएंगे कि जयपुर मेट्रो दो लाइनों में बंटी हुई है। छोटी लाइन और बड़ी लाइन।
jaipur metro map


अब कायदे से तो बड़ी लाइन का निर्माण पहले होना चाहिए था क्योंकि यह ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना पाती। लेकर राजनीतिक अस्थिरता एवं मेट्रो बनवाने के क्रेडिट लेने के चक्कर में पहले छोटी लाइन को बनाया गया जिसकी वजह से जयपुर मेट्रो इफेक्टिव ना रही।
जयपुर एक ऐतिहासिक शहर है। जब मेट्रो रेल का काम चल रहा था तब इस ऐतिहासिक शहर की कई इमारतों को जो कि कई 100 साल पुरानी थी और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण भी थी उन्हें बिना सोचे समझे गिरा दिया गया। इतने बड़े सफेद हाथी को चलाने के लिए सदियों पुरानी विरासत को कुचल दिया गया। इसका परिणाम अंततः नकारात्मक ही निकला।

जयपुर मेट्रो: भविष्य की चिंता

जयपुर मेट्रो की बड़ी लाइन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार पर बनाया जाने वाला था। लेकिन पहले भाग के इतनी बुरी तरह फेल हो जाने की वजह से अब शायद ही कोई उद्योगपति इसमें अपना समय और रुपया लगाएगा। 
Hope you like this

Read Other Blogs:- 




टिप्पणियाँ

Best From the Author

जब रामानुजन ने मजे मजे में दुनिया के सबसे बड़े गणितज्ञ को हैरान कर दिया| Hardy-Ramanujan-Number

जब रामानुजन ने मजे मजे में दुनिया के सबसे बड़े गणितज्ञ को हैरान कर दिया| Hardy-Ramanujan-Number "The Man who Knew The Infiniy"; लेकिन श्रीनिवास रामानुजन तो वह महापुरुष थे जो Infinity से आगे का भी जानते थे।  उन्होंने अपनी शोध एवं पत्र से 3900 से अधिक परिणाम प्राप्त किए। हालांकि जिज्ञासु लोग (जैसे कि मैं) और गणित में मन रमाने वाले उन्हें हार्डी रामानुजन संख्या के लिए भी जानते हैं। आखिर क्या है Hardy-Ramanujan-Number हार्डी रामानुजन संख्या की खोज अचानक से बैठे-बिठाए हो गई थी। हुआ यूं था कि ब्रिटेन के जाने-माने गणितज्ञ GH Hardy अस्वस्थ Ramanujan को अस्पताल में मिलने गए थे। यह किस्सा रामानुजन की जीवनी The Man who knew Infenity में Robert Knaigel लिखते हैं।      हार्डी ने अस्वस्थ रामानुजन को चुटकी लेते हुए कहा कि वह जिस टैक्सी में उनसे मिलने आए हैं, उसका नंबर अंत में 1729 था। जो कि एक अशुभ संख्या है। यह संख्या किसी अन्य संख्या से नहीं कटती, अतः यह एक अभाज्य अशुभ संख्या हुई।  Taxi No. 1729 जिसके जवाब में रामानुजन ने तुरंत कहा जी ऐसा बिल्कुल नहीं है। असल में 1729 बहुत...

नौजवानी vs अनुभव

प्रशांत महासागर के हज़ारों फीट की ऊंचाई पर एक एयरबस 380 सैकड़ों यात्रियों के साथ उड़ रही थी। अचानक दो फाइटर प्लेन आसमान में दिखाई दिए और इस जहाज़ की तरफ उड़ने लगे। जब रेडियो संपर्क हुआ तो लड़ाकू विमान के एक युवा पायलट ने एयरबस के बुजुर्ग पायलट से कहा, 'कितनी बोरिंग फ्लाइट है तुम्हारी। देखो, मैं आपकी इस उड़ान को दिलचस्प बना देता हूँ! यह कहने के बाद, उसने अचानक गति पकड़ ली और एयरबस के चारों ओर तब तक कलाबाज़ियाँ दिखाता रहा,जब तक समुद्र का स्तर निकट नहीं आया, वहां से यह ऊपर गया, साउंड बैरियर को तोड़ दिया, मुड़ गया और एयरबस की तरफ आ गया। उत्तेजित स्वर में उसने फिर पूछा कैसा लगा? एयरबस पायलट ने कहा कि यह कुछ भी नहीं है। अब आप देखिए मैं क्या दिखाता हूं। दोनों युद्धपोत देखने लगे। समय बीत रहा था लेकिन विमान सीधा उड़ रहा था। काफी समय बाद एयरबस के सीनियर पायलट का एक रेडियो संदेश आया जिसमें पूछा गया कि आपको कैसा लगा? युवा फाइटर पायलट ने कहा, "लेकिन बॉस, आपने क्या किया है?" ? एयरबस के पायलट ने कहा, मैं बाथरूम गया था। रास्ते में कुछ लोगों से बातचीत हुई। फिर मैंने शांति से खड़े...

पार्टी में ओपन सोडा पीने से पहले एक बार सोच ले, महिलाएं जरूर पढ़ें ।।What is Rhypnol, be aware of Party drug, female readers must know about this।। Abiiinabu।।

What is Rhypnol, be aware of Party drug, female readers must know about this।। Abiiinabu।।पार्टी में ओपन सोडा पीने से पहले एक बार सोच ले, महिलाएं जरूर पढ़ें  कुछ दिनों से सोच रहा था कि कुछ ऐसा लिखूं, जिससे मुझे संतुष्टि और आपको फायदा दोनो मिलें यही सोचते सोचते न्यूज वाली एप्लीकेशन ( नाम नहीं बताऊंगा ऊ काहे कि नाम लिखने का पैसा नही दिया है उन्होंने) स्क्रॉल कर रहा था। वहां एक न्यूज देखी तो स्तब्ध रह गया। मतलब मुझे न्यूज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की खबरें पढ़ने की आदत सी हो चली थी, लेकिन इसको पढ़ कर दिल में बस दो ही बातें आईं।  पहली तो ये कि ऐसा कैसे हो सकता है। और दूसरी ये कि कोई इतना नीच कैसे हो सकता है। दोनो का सार भी बताऊंगा लेकिन बाद में, पहले आप लोग खबर सुनो, खबर ये थी कि किसी शहर में दोस्तों के साथ पार्टी कर रही लड़की के साथ चार लड़कों ने कुकृत्य किया। लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात ये कि लड़की को पता ही नही था कि उसके साथ ऐसा किया जा चुका है। ना शरीर पर चोटों के निशान, ना नाखून की खरोंचें, और ना शोर शराबा। एक बार को तो लगा की लड़की झूठ बोल रही है, ले...

कर्म फल तो भोगना ही पड़ेगा

 महाभारत के भयंकर नरसंहार के बाद पुत्र-वियोग में तड़पती गांधारी जब श्रीकृष्ण को शाप देने के लिए आगे बढ़ती हैं, तब श्रीकृष्ण शांत स्वर में कहते हैं— माते!  मैं शोक, मोह और पीड़ा—इन सबसे परे हूँ, न मुझे विजय का गर्व है, न पराजय का विषाद, न मुझे सम्मान बाँधता है, न अपमान। न जीवन, न मृत्यु—किसी में मैं आबद्ध नहीं हूँ। मैं न सत्य में बँधा हूँ, न असत्य में.. काल और महाकाल—दोनों मेरे अधीन हैं; मैं उन्हीं के माध्यम से अपने कार्य सिद्ध कराता हूँ। हे माता, यह युद्ध अवश्यम्भावी था। जो चले गए हैं, उनके लिए विलाप मत करो। जो शेष हैं—उन्हें स्वीकारो। वर्तमान को अपनाओ, क्योंकि अतीत का शोक ही दुख का मूल है.. कृष्ण की वाणी सुनकर गांधारी विलाप करती हुई कह उठती हैं.. कृष्ण…! तुम यह सब कह सकते हो, क्योंकि तुम माँ नहीं हो। तुम क्या जानो एक माँ की ममता क्या होती है? तुम क्या समझो पुत्र-शोक की असहनीय पीड़ा? तुम मोह-त्याग और ज्ञान की बातें करते हो, तो जाओ—अपनी माता देवकी से पूछो कि पुत्र-वियोग क्या होता है! पूछना उनसे— कैसा लगता था जब कंस एक-एक कर उसके कलेजे के टुकड़े छीन लेता था.. जब उसका दूध उतरता थ...

Bageshwar Baba Controversy

नालंदा! तात्कालिक विश्व का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय! कहते हैं, संसार में तब जितना भी ज्ञान था, वहाँ सबकी शिक्षा दीक्षा होती थी। सारी दुनिया से लोग आते थे ज्ञान लेने... बौद्धिकता का स्तर वह कि बड़े बड़े विद्वान वहाँ द्वारपालों से पराजित हो जाते थे। पचास हजार के आसपास छात्र और दो हजार के आसपास गुरुजन! सन 1199 में मात्र दो हजार सैनिकों के साथ एक लुटेरा घुसा और दिन भर में ही सबको मार काट कर निकल गया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और उनके बीस हजार छात्र मात्र दो सौ लुटेरों से भी नहीं जूझ सके। छह महीने तक नालंदा के पुस्तकालय की पुस्तकें जलती रहीं।      कुस्तुन्तुनिया! अपने युग के सबसे भव्य नगरों में एक, बौद्धिकों, वैज्ञानिकों, दार्शनिकों की भूमि! क्या नहीं था वहाँ, भव्य पुस्तकालय, मठ, चर्च महल... हर दृष्टि से श्रेष्ठ लोग निवास करते थे। 1455 में एक इक्कीस वर्ष का युवक घुसा और कुस्तुन्तुनिया की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिल गयी। सबकुछ तहस नहस हो गया। बड़े बड़े विचारक उन लुटेरों के पैरों में गिर कर गिड़गिड़ाते रहे, और वह हँस हँस कर उनकी गर्दन उड़ाता रहा। कुस्तुन्तुनिया का पतन हो ग...