सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्म फल तो भोगना ही पड़ेगा

 महाभारत के भयंकर नरसंहार के बाद पुत्र-वियोग में तड़पती गांधारी जब श्रीकृष्ण को शाप देने के लिए आगे बढ़ती हैं, तब श्रीकृष्ण शांत स्वर में कहते हैं— माते!  मैं शोक, मोह और पीड़ा—इन सबसे परे हूँ, न मुझे विजय का गर्व है, न पराजय का विषाद, न मुझे सम्मान बाँधता है, न अपमान। न जीवन, न मृत्यु—किसी में मैं आबद्ध नहीं हूँ। मैं न सत्य में बँधा हूँ, न असत्य में.. काल और महाकाल—दोनों मेरे अधीन हैं; मैं उन्हीं के माध्यम से अपने कार्य सिद्ध कराता हूँ। हे माता, यह युद्ध अवश्यम्भावी था। जो चले गए हैं, उनके लिए विलाप मत करो। जो शेष हैं—उन्हें स्वीकारो। वर्तमान को अपनाओ, क्योंकि अतीत का शोक ही दुख का मूल है.. कृष्ण की वाणी सुनकर गांधारी विलाप करती हुई कह उठती हैं.. कृष्ण…! तुम यह सब कह सकते हो, क्योंकि तुम माँ नहीं हो। तुम क्या जानो एक माँ की ममता क्या होती है? तुम क्या समझो पुत्र-शोक की असहनीय पीड़ा? तुम मोह-त्याग और ज्ञान की बातें करते हो, तो जाओ—अपनी माता देवकी से पूछो कि पुत्र-वियोग क्या होता है! पूछना उनसे— कैसा लगता था जब कंस एक-एक कर उसके कलेजे के टुकड़े छीन लेता था.. जब उसका दूध उतरता थ...

The Comeback story of YO YO Honey Singh

 


Come Back


मैं यो यो हनी सिंह का कभी फैन नहीं रहा न उसके गाने कभी मुझे भाये। मेरी उम्र के लोगों को शायद उसके गाने पसंद भी नही आएंगे हां मुँह पर जरूर चढ़ सकते है लेकिन पसंद नही आएंगे। अंग्रेज़ी बीट दे, आज ब्लू है पानी पानी,  पार्टी आल नाईट , चार बोतल वोदका, लुंगी डांस लूंगी डांस  जैसे तमाम गाने हमारे कानों से 2011 से 2014 तक टकराये, हर शादी, पार्टी में सुनाई दिए। 


खैर 2010 से 2014 तक यो यो हनी सिंह अपनी पॉपुलैरिटी के चरम पर था।  उसने जो गाना बनाया वो चला, उसने मिट्टी में हाथ डाला तो वो भी सोना हुआ। लोग बुला बुलाकर उससे गाने लिखवा रहे थे, काम करवा रहे थे, उस टाइम बॉलीवुड का ऐसा कोई पॉपुलर स्टार नही था जिसने उस दौर में हनी सिंह के साथ काम न किया हो। शाहरुख खान बस किसी भी तरह उनका कोई गाना अपनी फिल्म में लेना चाहते थे और हनी सिंह ने एक दिन में लुंगी डान्स बना कर दे दिया। 


सफलता का नशा तो था ही, इसी दौरान हनी सिंह सूखे नशों की चपेट में आ गया, दारू तो बेतहाशा पीता ही था लेकिन चरस और गांजा इस कदर पीने लगा कि चौइस ही घंटे वो 'हाइ' ही रहता था, उसको चरस की सिगरेट बनाना नही आता था तो बाकायदा उसने एक लड़का सिर्फ इसी काम के लिए सेलरी पर रख लिया जो उसे चरस की सिगरेट बना के देता था। वो दिन में 12 -12 बार ये नशा करता था। 


कोई लाइव कंसर्ट हो या म्यूसिक क्रिएशन वो नशे में ही करता था।  उसने कोई नशा न छोड़ा। चार बोतल वोडका गाना असल मे उसने चार बोतल दारू पीने के बाद ही ऑस्ट्रलिया में लिखा था वो भी सिर्फ बदले की भावना से,  क्यों कि ऑस्ट्रलिया में उसके कंसर्ट से पहले कुछ लोगो ने उसका पुतला जलाया था। 


सूखे नशो की वजह से  उसकी ये हालत हो गई कि उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। उसे "बाइपोलर डिसऔर्डर" नाम की बीमारी हुई और वो अजीब सी इमेजीनशन्स को सच मानने लगा। उसे बार बार पैनिक अटेक्स आते थे। उसका दिमाग जो असल में घट रहा है, उसे कल्पना मानता था और जो कल्पना है उसको हकीकत मानता था। हालात बहुत खराब हो गए। नशे की वजह से उसने अपने हाथों से सब बर्बाद कर दिया। 


2015 से करीब 2021 उसका इलाज चला वो 6-7 साल परिद्रश्य से बिल्कुल गायब हो गया। करीब डेढ़ साल तो एक ही कमरे में रहा बाहर नही निकला। वो इतना डरा हुआ रहता था कि नहाता भी बाथरूम का दरवाजा खोल के था। 


2022 के बाद वो लगभग ठीक हुआ, धीरे धीरे ज़िंदगी पटरी पर लौटने लगी। इस दौरान वो अध्यात्म की शरण मे भी आया। आज हर काम हर कंसर्ट से पहले " हर हर महादेव" "भोले का आशीर्वाद" बोलता है.


अभी 15 दिन पहले The Lallantop वाले सौरभ द्विवेदी ने हनी सिंह का विस्तृत इंटरव्यू लिया है करीब 2 घंटे जो लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। 


जिस बेबाकी से हनी सिंह ने अपनी गलतियों को स्वीकारा है, वो कैसे उस दौर से वो बाहर निकला है, वो अपनी एक एक गलती को कंसीडर कर रहा है, अपनी ऐरोगेन्स , अपनी नशेबाजी,  उसे हर चीज़ का रिग्रेट भी है वो स्वीकार भी कर रहा है, वो नशे से दूर है अब। मैंने परसो रात उसका इंटरव्यू पूरा देखा है। 


मैं कभी भी हनी सिंह का फैन नहीं था लेकिन उस इंटरव्यू के बाद हो गया हूँ। बहरहाल हनी सिंह का नया एलबम Glory आ गया है। उसके गाने मुझे आज भी नही पसंद लेकिन मैं हनी सिंह के इस नए व्यक्तित्व का फैन हो गया हूँ। 


Moral of The Story- ज़िंदगी मे सब कुछ कभी भी खतम नही होता एक तगड़े Come Back की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।


हनी सिंह ने तगड़ा Come Back किया है। Welocme Back Honey Singh...आपको इस दूसरी पारी की शुभकामनाएं। 

◆◆◆

#viralpost #facebookviral

टिप्पणियाँ

Best From the Author

The 2025 Knowledge Stack

  The 2025 Knowledge Stack I read 34 books in 2025. If I had to distill those thousands of pages into 4 life-changing lessons, this is what they would be. 📚👇 1. On Wealth & Wisdom: "The Almanack of Naval Ravikant" This wasn't just a book; it was a manual for the modern world. The biggest takeaway? "Specific knowledge" is your superpower. Build skills that feel like play to you but look like work to others. 2. On Strategy: "Lanka ka Yuddh" by Amish Tripathi ⚔️ A masterclass in how leadership and strategy are inseparable from ethics. It’s a reminder that how you win matters just as much as the win itself. 3. On Mindset: "The Courage to Be Disliked" 🧠 A radical lesson in emotional freedom. Most of our stress comes from trying to meet others' expectations. Real growth starts when you have the courage to be your authentic self, regardless of the "likes". 4. On Discipline: "Make Your Bed" by Admiral William H. McRaven...

Middle Class Log

यार देखिये हम मिडिल क्लास लोग हैं। जब हम गोवा नहीं जा पाते तो चुप मार के अपने गाँव चले जाते हैं! एक उमर तक ना हम ढेर आस्तिक हैं ना कम नास्तिक। कुछ कुछ मौक़ापरस्त! पीड़ा में होते हैं तो भगवान को याद करते हैं। जब सब कुछ तबाह हो जाए तो भगवान को दोष देते हैं! और जब मनोकामना पूरी हो जाए तो भगवान को किनारे कर देते हैं। हम नेताओं को गरियाते हैं! और एक्टरों को पूजते हैं। हम अपने नेता चुनते हैं पर उनसे सवाल नहीं कर पाते। उनको ना कोस के ख़ुद को कोसते हैं। अमिताभ और सचिन हमारे भगवान होते हैं। हमको अटल बिहारी बाजपेयी, सुष्मा जी और मोदीजी के अलावा कोई और नेता लीडर लगता ही नहीं!  हम वो हैं जो कभी कभी फटे दूध की चाय बना लेते हैं। एक ईयर फ़ोन में दोस्त के साथ रेडियो पे नग़मे सुन लेते हैं। गरमी हो या बारिश हमें विंडो सीट ही चाहिए होती है। १५ ₹/किलो आलू जब हम मोलभाव करके १३ में और धनिया फ़्री मे लेके घर लौटते हैं तो सीना थोड़ा चौड़ा कर लेते हैं। हम कभी कभी फ़ेरी वाला समान अनायास ही ख़रीद लेते हैं। हम पैसे उड़ाते तो हैं पर हिसाब दिमाग़ में रखते हुए चलते हैं। हम दिया उधार जल्दी वापस नहीं माँग पाते ना ...